ट्रंप का दावा : सटीक नहीं होते है ईरान के हथियार, कहा- खुद किया था बालिकाओं के स्कूल पर हमला

युद्ध में अब तक का सबसे घातक एकल हमला

ट्रंप का दावा : सटीक नहीं होते है ईरान के हथियार, कहा- खुद किया था बालिकाओं के स्कूल पर हमला

ईरान के मिनाब शहर में लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले में 175 लोगों, ज्यादातर बच्चों, की मौत के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की भूमिका से इनकार। ट्रंप ने कहा कि यह ईरान की त्रुटिपूर्ण मिसाइल का परिणाम। संयुक्त राष्ट्र ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बच्चों और शिक्षा पर गंभीर हमला बताया।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मिनाब शहर में एक स्कूल पर हुए हमले में अमेरिका की जिम्मेदारी से इनकार करते हुए कहा है कि इसे ईरान ने खुद अंजाम दिया था। इस हमले में 175 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकांश बच्चे बताए जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उनकी राय में यह हमला ईरान की एक त्रुटिपूर्ण मिसाइल के कारण हुआ हो सकता है। रिपोर्टों के अनुसार उपग्रह चित्रों और अन्य दृश्य प्रमाणों के आधार पर यह संभावना जतायी गयी है कि 28 फरवरी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के दौरान दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में स्थित एक लड़कियों के प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया गया।

ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका इस हमले के लिए जिम्मेदार है, तो उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार यह हमला ईरान द्वारा किया गया था। इस दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी इस विषय पर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और यह भी आरोप लगाया कि नागरिकों को निशाना बनाने वाला पक्ष ईरान है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के हथियार सटीक नहीं होते और संभव है कि उसी कारण यह घटना हुई हो। यह घटना 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध में अब तक का सबसे घातक एकल हमला मानी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे बच्चों, शिक्षा और पूरे समुदाय के भविष्य पर गंभीर हमला बताया है और कहा है कि नागरिकों को कभी भी युद्ध में दुष्प्रभाव के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

 

Read More ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें

Read More श्रमिकों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन सही : आसमान छूती महंगाई के साथ मजदूरी बढ़ाने की बात वाजिब, राहुल बोले- कर्ज की गहराई में डुबो देती है बेलगाम महंगाई

Read More उन्नत कृषि महोत्सव मेले का शुभारंभ : स्थानीय किसानों से खरीदे जाएंगे जवानों के लिए फल और अनाज, राजनाथ ने कहा- कृषि की उन्नति के लिए बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध केंद्र सरकार

 

 

 

 

Tags: iran

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत दक्षिण पुलिस ने तीन दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 254 आरोपियों को गिरफ्तार। 1.60...
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
सिरसी रोड का मामला : सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश
नि:शुल्क दवा योजना में लाभ लेने में सिर्फ 6 जिलों की जनता जागरुक : बाकी सब फिसड्डी, छोटे जिलों में कम उपयोग
विश्व धरोहरें हमारे सांस्कृतिक वैभव, स्थापत्य कौशल और प्रकृति के साथ संतुलन की अद्भुत मिसाल