आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद

भर्ती विज्ञापन 2 सितंबर 2024 को जारी किया था

आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के 1096 पदों के लिए नवें चरण के साक्षात्कार आज शुक्रवार को सम्पन्न होंगे। आयोग रात तक परिणाम जारी।

अजमेर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के 1096 पदों के लिए नवें चरण (अंतिम चरण) के साक्षात्कार आज शुक्रवार को सम्पन्न होंगे। आयोग शुक्रवार रात तक परिणाम जारी कर सकता है। आरएएस परीक्षा 2024 के नवें व अंतिम चरण के लिए एक अप्रैल से शुक्रवार तक आयोजित किए जा रहे हैं। आयोग की तैयारी है कि साक्षात्कार सम्पन्न होने के साथ ही शुक्रवार रात परिणाम जारी कर दिया जाए। गौरतलब है कि आरपीएससी ने आरएएस परीक्षा 2024 का भर्ती विज्ञापन 2 सितंबर 2024 को जारी किया था।

इसके तहत कुल 1096 पदों (राज्य सेवाएं -428 एवं अधीनस्थ सेवाएं 668) पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया गया था। प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम 20 1 फरवरी 2025 को परिणाम जारी किया गया। प्रारंभिक परीक्षा के. परिणाम में 21 हजार 539 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा 17 व 18 जून 2025 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा का परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा के परिणाम में 2461 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया था। आरएएस परीक्षा 2024 के प्रथम चरण के साक्षात्कार 1 दिसंबर 2025 से आरंभ हो गए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास
गागरिन परियोजना का पानी आधे से अधिक घरों में नहीं पहुंचा, दूर दराज से लाना पड़ रहा पानी ।
कर्नाटक में बस की कार से टक्कर : कार जलकर खाक, हादसे में 6 लोगों की मौत
कछुआ चाल से चल रहा सीवरेज के प्रोपर्टी कनेक्शन का काम, जानें पूरा मामला
जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य
नमाज विवाद मामला: प्रोफेसर दिलीप झा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता