तंबू में सो रहे 7 लोगों को ट्रेलर ने कुचला : मां-बेटी समेत 3 की मौत, ट्रेलर चालक गिरफ्तार

घटना से गुस्साये लोगो ने थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

तंबू में सो रहे 7 लोगों को ट्रेलर ने कुचला : मां-बेटी समेत 3 की मौत, ट्रेलर चालक गिरफ्तार
एक ट्रेलर ने तंबू में सो रहे दो परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। घटना में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन जनों की हालत गंभीर। जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है तथा एक घायल का झुंझुनूं स्थित बीडीके अस्पताल में इलाज जारी। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया।

झुंझुनूं। जिले के कस्बा गुढ़ागौड़जी थानान्तर्गत नंगली दीप सिंह गांव में शुक्रवार प्रात: एक ट्रेलर ने तंबू में सो रहे दो परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। घटना में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन जनों की हालत गंभीर है। जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है तथा एक घायल का झुंझुनूं स्थित बीडीके अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। लोगों ने ट्रेलर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना से गुस्साये लोगो ने गुढ़ागौड़जी थाने के समक्ष प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाअ। वहीं गुढ़ागौड़जी सीएचसी परिसर में प्रात: से ही मृतकों के परिजन व ग्रामीणजन मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। एएसपी फूलचंद मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघाना (झुंझुनूं) जाने वाली सडक के निकट यह दुर्घटना हुई। यहां एक खेत में सूरजगढ़ से आए 2 परिवारों के 12 लोग तंबू में सो रहे थे।

ये लोग प्याज की खुदाई के लिए मजदूरी करने आए थे। शुक्रवार प्रात: ड्राइवर ने ट्रेलर को बैक करते समय ट्रेलर को तंबू में घुसा दिया। इसमें डोड्डी सूरजगढ़ के रहने वाली 13 वर्षीया प्रियंका पुत्री मुन्नाराम और बिजौली गुढ़ागौडजी की 12 वर्षीया मोहिनी उर्फ मोडी पुत्री सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 27 वर्षीया छोटकी उर्फ होठकी पत्नी सुरेश ने झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  दुर्घटना में 10 वर्षीय सुनील, 6 वर्षीय संजय और पांच वर्षीय संजीत की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। वहीं 20 वर्षीया रवीना झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में भर्ती है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास
पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने मां का चार साल तक देह शोषण और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने...
सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा