दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम

अगले दिन सुबह मुख्यमंत्री कालीघाट मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का दो दिवसीय पूर्वी भारत दौरा अत्यंत व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दिल्ली से बागडोगरा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे रोड शो करेंगे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दो दिवसीय पूर्वी भारत दौरा अत्यंत व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दिल्ली से बागडोगरा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे रोड शो करेंगे। सिलीगुड़ी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मारवाड़ी समाज के साथ संवाद करेंगे तथा सिलिगुड़ी टी ट्रेडर्स एसोसिएशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं शाम को लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता रहेगी। देर शाम मुख्यमंत्री कोलकाता पहुंचेंगे। कोलकाता में मुख्यमंत्री जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा रात 9 बजे भवानीपुर में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन सुबह मुख्यमंत्री कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद हिंदुस्तान क्लब में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम तथा पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर में वे कला मंदिर, कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को संबोधित करेंगे और बाद में होटल ताज में प्रवासी राजस्थानियों से मेल-मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद रंगोली मॉल और राघव प्लाजा मॉल में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते हुए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय व्यस्त दौरे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात दिल्ली लौटेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास
गागरिन परियोजना का पानी आधे से अधिक घरों में नहीं पहुंचा, दूर दराज से लाना पड़ रहा पानी ।
कर्नाटक में बस की कार से टक्कर : कार जलकर खाक, हादसे में 6 लोगों की मौत
कछुआ चाल से चल रहा सीवरेज के प्रोपर्टी कनेक्शन का काम, जानें पूरा मामला
जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य
नमाज विवाद मामला: प्रोफेसर दिलीप झा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता