जमीनी विवाद में मारपीट के बाद बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, जानें पूरा मामला

भाई मूलचंद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई

जमीनी विवाद में मारपीट के बाद बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, जानें पूरा मामला

जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया। घटना मगरा तन करड़ गांव की है, जहां जमीन विवाद को लेकर देर रात मारपीट के बाद बुजुर्ग का गला दबाकर हत्या कर दी।

सीकर। जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। घटना मगरा तन करड़ गांव की है, जहां जमीन विवाद को लेकर देर रात मारपीट के बाद बुजुर्ग का गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान श्योजीराम जाट (65) के रूप में हुई है। उनके भाई मूलचंद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 1 बजे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मोटरसाइकिल पर आए एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-सरियों से हमला किया और जमीन पर कब्जा करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान श्योजीराम मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए जगदीश सहित अन्य लोगों को भी चोटें आईं। बताया गया कि आरोपी पहले भी दो बार जमीन पर कब्जे का प्रयास कर चुके थे और इस संबंध में पुलिस व प्रशासन को शिकायत दी गई थी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम चंद्र शेखर की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। मोदी ने उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों...
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास
नकली घी बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई : 150 टीन किए बरामद, पैकिंग सामग्री तथा मशीनरी भी जब्त