शेयर बाजार में हाहाकार: पश्चिम एशिया संकट गहराने से घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, प्रमुख सूचकांक तीन प्रतिशत टूटे

पश्चिम एशिया संकट से सेंसेक्स 2400 अंक टूटा

शेयर बाजार में हाहाकार: पश्चिम एशिया संकट गहराने से घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, प्रमुख सूचकांक तीन प्रतिशत टूटे

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण घरेलू शेयर बाजार धराशायी हो गए। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 3% की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए। कच्चे तेल की कीमतें 20% उछलकर $160 के पार पहुँच गईं और रुपया 92.33 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर गिर गया।

मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी संकट और गहरा जाने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक करीब तीन प्रतिशत लुढ़क गये। ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों वाले दूसरे पश्चिमी एशियाई देशों पर अपने हमले तेज कर दिये हैं। इससे तमाम एशियाई शेयर बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखी गयी, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 20 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गयी और डॉलर की तुलना में रुपया 51 पैसे गिर गया। 

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,862.15 अंक गिरकर 77,056.75 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 2,241.23 अंक (2.84 प्रतिशत) की गिरावट में 76,677.67 अंक पर था। बीच कारोबार में एक समय यह 2,496 अंक उतर गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 582.40 अंक गिरकर 23,868.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 682.65 अंक यानी 2.79 प्रतिशत नीचे 23,767.80 अंक पर था। 

कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 20 प्रतिशत से अधिक उछलकर 160 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गयी है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास क्रूड 22 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हुआ और 115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। रुपया फिलहाल 51 पैसे की गिरावट में 92.33 रुपये प्रति डॉलर पर है। 

घरेलू शेयर बाजारों में सभी सेक्टर पर भारी दबाव है। बैंङ्क्षकग, वित्त, ऑटो, मीडिया, धातु और रसायन सेक्टरों के सूचकांक चार प्रतिशत  से ज्यादा की गिरावट में हैं। सेंसेक्स की सभी कंपनियां लाल निशान में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट वाली 10 कंपनियां क्रमश: इंडिगो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक रहे।

Read More शुक्रवार से शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी ए57 और ए37 की बिक्री : कैशबैक और ईएमआई के ऑफर, खरीदने से पहले जानें क्या है फीचर्स और कीमत

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स
फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है।
आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच
बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : घर के बाहर पुलिस बल तैनात, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघनों से जुड़ा है मामला
पीएम मोदी और ट्रंप ने की पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा : होर्मुज खुला रखने पर जोर, अमेरिका-ईरान में फिर वार्ता संभव
आज का भविष्यफल    
यातायात में खलल : सड़क पर मूविंग ट्रैफिक नहीं, मूविंग पशु; वाहन चालकों को बदलना पड़ा रास्ता