पेड़ पर एक रस्सी से झूलते मिले देवर-भाभी के शव : प्रेम प्रसंग की संभावना, युवक की जेब से एक कागज भी मिला

5 साल पहले हुई थी महिला की शादी

पेड़ पर एक रस्सी से झूलते मिले देवर-भाभी के शव : प्रेम प्रसंग की संभावना, युवक की जेब से एक कागज भी मिला

देवर और भाभी के शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक बबूल के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों ने एक ही रस्सी से फंदा बना कर ली आत्महत्या। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतकों में 20 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय विवाहिता शामिल।

बाड़मेर। जिले में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां चचेरे देवर और भाभी के शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक बबूल के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों ने एक ही रस्सी से फंदा बना आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतकों में 20 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय विवाहिता शामिल हैं। दोनों शनिवार देर रात घर से बिना बताए निकलगए थे। इसके बाद गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर दोनों ने जान दे दी। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे बकरियां चराने गए लोगों की नजर पेड़ से लटके दोनों शवों पर पड़ी। उन्होंने ग्रामीणों को और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस को युवक की जेब से एक कागज भी मिला है, जिस पर शायरी लिखी हुई है। 

5 साल पहले हुई थी महिला की शादी
परिजनों के अनुसार युवक खेती-किसानी का काम करता था। वहीं महिला की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी और उसके कोई संतान नहीं थी। घटना के समय उसका पति भी घर पर था, लेकिन देर रात दोनों के घर से निकलने की जानकारी परिवार को नहीं हो पाई। सुबह जब परिजन उठे तो दोनों घर में नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खाड़ी देशों से जयपुर लौटना हुआ मुश्किल और महंगा, फ्लाइट किराए कई गुना बढ़े खाड़ी देशों से जयपुर लौटना हुआ मुश्किल और महंगा, फ्लाइट किराए कई गुना बढ़े
खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए जयपुर लौटना अब मुश्किल और महंगा होता जा रहा है। मौजूदा हालात के...
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई : मकान से 52.5 किलो अफीम और मिश्रित पानी बरामद, पूछताछ जारी
अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ करेंगे इजरायल का दौरा; प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से होगी मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा संभव 
केंद्र सरकार ने कहा-भारत के ऊर्जा हितों की रक्षा उसकी प्राथमिकता: विपक्ष का राज्ययसभा से बहिर्गमन
विलायती बाजार में नरमी के असर : सोना और चांदी में गिरावट, जानें क्या है भाव
कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार: प्रदर्शनकारियों ने दिखाए काले झंड़े, लगाए "वोटर नहीं, तो वोट नहीं" के नारे
जल ग्रहण कार्यों की मांग आधार पर जांच कराएगी सरकार, विधायक शोभा चौहान ने पूछा सवाल- थर्ड पार्टी से गुणवत्ता जांच कराई जाए