भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास

साइबर क्षेत्र और चिकित्सा अभियानों पर हुआ मंथन

भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
विशाखापत्तनम में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच छह दिवसीय संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ-2026' संपन्न हुआ। 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चले इस पांचवें संस्करण में दोनों देशों की सेनाओं ने आपदा राहत, चिकित्सा सहायता और उभयचर अभियानों में आपसी तालमेल तथा रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया।

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका की सेनाओं के विशाखापत्तनम में छह दिन चले संयुक्त अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ -2026 ' में आपदा राहत और उभयचर अभियानों में तालमेल बढ़ाने पर जोर रहा। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस अभ्यास में दोनों देशों की तीनों सेनाओं के जवानों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा के समय मिलकर राहत अभियान चलाने और संयुक्त सैन्य अभियानों में आपसी तालमेल बढ़ाना था। यह इस अभ्यास का पांचवां संस्करण था, जो 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक हुआ। इसमें स्टाफ अभ्यास (स्टाफएक्स) और टेबलटॉप अभ्यास (टीटीएक्स) के जरिए सैन्य योजनाओं और अभियान संचालन पर काम किया गया। खास तौर पर संयुक्त उभयचर अभियानों पर ध्यान दिया गया।

स्टाफ अभ्यास के दौरान सैन्य योजना बनाने, व्याख्यान और विशेषज्ञों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इसमें साइबर क्षेत्र और चिकित्सा अभियानों जैसे विषय भी शामिल रहे। टेबलटॉप अभ्यास में तैयार की गई योजनाओं को काल्पनिक अभियान की स्थिति में आजमाया गया। इससे दोनों देशों की सेनाओं को आपसी तालमेल और अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों को समझने का मौका मिला। समापन समारोह में भारतीय पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई और अमेरिकी प्रशांत बेड़े के वाइस कमांडर रियर एडमिरल जोकिन जे. मार्टिनेज डी पिनिलॉस सहित दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास पहली बार 2019 में हुआ था। इसका 2026 का संस्करण दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और संयुक्त आपदा राहत क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण