जयपुर एयरपोर्ट : विमान की अनुपलब्धता से रद्द रहेगी दुबई की फ्लाइट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

यात्रियों की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित 

जयपुर एयरपोर्ट : विमान की अनुपलब्धता से रद्द रहेगी दुबई की फ्लाइट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट भी रद्द रहेगी। संचालन संबंधी कारणों के चलते विमानन कंपनी ने यह फैसला लिया है।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट भी रद्द रहेगी। संचालन संबंधी कारणों के चलते विमानन कंपनी ने यह फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, विमान की अनुपलब्धता के कारण शुक्रवार को फ्लाइट का संचालन नहीं हो सकेगा। स्पाइसजेट की यह फ्लाइट जयपुर से शाम 6:55 बजे दुबई के लिए रवाना होती है। वहीं, गुरुवार को भी इस फ्लाइट का संचालन प्रभावित रहा। गुरुवार शाम को निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर पाने वाली फ्लाइट शुक्रवार सुबह तक रवाना नहीं हो सकी। अब इसके शनिवार सुबह 11:35 बजे तक रवाना होने की संभावना जताई गई है।

लगातार दूसरे दिन फ्लाइट संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुबई जाने वाले यात्रियों की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण
धनतेरस पर जयपुर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह नजर आने लगा है। सर्राफा बाजार में भावों में नरमी के...
जयपुर रेलवे ग्राउंड पर खेले गए U16 मुकाबले में राघव यादव और ईशांत का धमाल
केंद्र सरकार वोट चोरी का बचाव नहीं कर सकती, राहुल की चुनौती क्या स्वीकार करेगी: वेणुगोपाल
चंबल के पानी से बदलेगी ग्रामीण राजस्थान की तस्वीर, 1,096 करोड़ की जल परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार 
धनतेरस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि पूजन, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित 
त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों पर टूटा संकट, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग
जयपुर एयरपोर्ट : विमान की अनुपलब्धता से रद्द रहेगी दुबई की फ्लाइट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी