मुख्यमंत्री की दीपावली, गोवर्धन, धनतेरस और भाईदूज पर शुभकामनाएं, कहा- प्रदेश में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत करें

विकसित राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान 

मुख्यमंत्री की दीपावली, गोवर्धन, धनतेरस और भाईदूज पर शुभकामनाएं, कहा- प्रदेश में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत करें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन, धनतेरस और भाईदूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन, धनतेरस और भाईदूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण के उच्चतम मूल्यों का प्रतीक हैं। उनके अयोध्या आगमन पर मनाया जाने वाला दीपोत्सव का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का पावन पर्व देश-प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि लेकर आए। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने तथा विकसित राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

 

Read More एलीट मिस राजस्थान : पहले ऑडिशन में युवतियों ने दिखाई प्रतिभा, रैंप पर आत्मविश्वास भरे कदम

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चंबल के पानी से बदलेगी ग्रामीण राजस्थान की तस्वीर, 1,096 करोड़ की जल परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार  चंबल के पानी से बदलेगी ग्रामीण राजस्थान की तस्वीर, 1,096 करोड़ की जल परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार 
राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई और पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए जल परियोजनाओं को गति दे रही है। पाँचना...
धनतेरस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि पूजन, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित 
त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों पर टूटा संकट, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग
जयपुर एयरपोर्ट : विमान की अनुपलब्धता से रद्द रहेगी दुबई की फ्लाइट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मुख्यमंत्री की दीपावली, गोवर्धन, धनतेरस और भाईदूज पर शुभकामनाएं, कहा- प्रदेश में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत करें
आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी महिला, मगरमच्छ ने किया हमला और फिर ऐसे बची जान
अलवर गुड्स शेड से बाजरा लदान की शुरुआत, रेलवे को मिलेंगे 1.63 करोड़ रुपए