केंद्र पर भड़के खड़गे, बोले- "वोट चोरी" से करोड़ों भारतीयों का संवैधानिक अधिकार खतरे में

SIR प्रक्रिया तुरंत रोकने की विपक्ष ने की मांग

केंद्र पर भड़के खड़गे, बोले-
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी कराने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली होगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि देश में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और यह प्रक्रिया अब भी जारी है जिससे करोड़ों भारतीयों का मतदान करने का संवैधानिक अधिकार खतरे में है। खरगे ने आरोप लगाया कि त्योहारों के इस मौसम में देश की जनता कमरतोड़ महंगाई से जूझ रही है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है और उसका जनता की समस्याओं के बजाय वोट चोरी पर केंद्रित है। उन्होंने जोर दिया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश में कथित वोट चोरी के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने बताया कि सभी विपक्षी दलों की प्रमुख मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त इस्तीफा दें और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाये। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर आगामी एक नवंबर को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली आयोजित की जायेगी। उन्होंने लोगों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिलीपींस: राजनाथ करेंगे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर होगी चर्चा  फिलीपींस: राजनाथ करेंगे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर होगी चर्चा 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस के सेबू में आयोजित 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM-Plus) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का...
खड़गे की टिप्पणी के विरोध में जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय कूच से पहले पुलिस ने रोका 
इथेनॉल निर्माताओं ने बढ़ती लागत को लेकर जताई चिंता, E-20 के लिए पर्याप्त आपूर्ति पर प्रश्नचिह्न
20 लाख फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर को सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, हार बनी चर्चा का विषय
कभी राम बनकर, कभी श्याम बनकर... की गूंज से भक्तिमय हुआ मेला परिसर
'ओ रब्बा, कोई तो बताए प्यार होता है क्या...जैसे सदाबहार नगमों ने ताजा की पुरानी यादें, देर रात तक जमे रहे श्रोता
बजट घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी- मुख्य सचिव; राजकाज पोर्टल पर फाइलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश