तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी, बीमारी का बहाना बनाकर 17 कैदी फरार; चार गिरफ्तार

सरकारी अस्पताल में उपचार जारी

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी, बीमारी का बहाना बनाकर 17 कैदी फरार; चार गिरफ्तार
तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से सोमवार देर रात 17 कैदी सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। कैदियों ने मिर्गी का नाटक कर बैरक में घुसे जेलकर्मियों को घायल किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष 13 की तलाश में 17 टीमें जुटी हैं।

तमिलनाडु। थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल में सोमवार देर रात सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर 17 कैदी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, कैदियों ने एक साथी को मिर्गी का दौरा पड़ने का बहाना बनाया। मदद के लिए बैरक में पहुंचे जेलकर्मियों पर अचानक हमला कर सभी कैदी भाग निकले। घटना में ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दो अन्य कर्मचारी भी घायल हुए। थंगापांडी का जी. विलाक्कु सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।

दक्षिण क्षेत्र के आईजीपी विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि पुलिस ने चार फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी कैदियों की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं। मदुरै, डिंडीगुल और केरल के इडुक्की जिले में अलर्ट जारी किया गया है। डिंडीगुल में 16 चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की जांच की जा रही है। डीएमके सांसद पी. विल्सन ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और नैतिक जिम्मेदारी के आधार पर इस्तीफे की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक, तीन दिनों में होगा फैसला यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक, तीन दिनों में होगा फैसला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सोमवार को नई दिल्ली...
जयरामपुरा: 27 नवंबर को आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे 
पहले नौकरी का ऑफर, फिर फीस पर फीस की डिमांड; QR कोड भेजकर युवती के खाते से उड़ाए लाखों रूपए
विदेश में 51 चैप्टर्स के जरिए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ रहा राजस्थान, 10 दिसंबर को होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस 
वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित 
आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार