भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नाबालिग से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी

भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नाबालिग से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दशहरा उत्सव के दौरान नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और मारपीट के मामले में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल चौरसिया सहित तीन लोगों पर पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दशहरा उत्सव के दौरान एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल चौरसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर को रजगामार क्षेत्र में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हुई थी। पीड़ित छात्रा अपने पिता के निधन के बाद चाचा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। दशहरा के अवसर पर वह रजगामार स्थित रावण मैदान में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी।

शिकायत के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान कौशल चौरसिया और उसके भाई अनिल चौरसिया ने छात्रा पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणियां कीं। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई को दी। इसके बाद दोनों आरोपियों से इस संबंध में बातचीत करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची छात्रा के साथ भी अश्लील हरकत की गई और उसका दुपट्टा खींचकर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया। घटना से भयभीत छात्रा घर लौटी और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।

Read More आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश

परिजनों के अनुसार, घटना वाली रात ही वे शिकायत दर्ज कराने रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे थे लेकिन वहां तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें घटनास्थल बालको थाना क्षेत्र में होने की बात कहकर संबंधित थाने भेज दिया गया। आरोप है कि बालको थाने पहुंचने पर भी थाना प्रभारी के आने के बाद शिकायत पर विचार करने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया गया।

Read More भाजपा गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मदन राठौड़ किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान के किसानों को मिले 17 हजार करोड़ रुपए से अधिक

स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज नहीं होने से परेशान परिजनों ने बाद में कोरबा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के साथ छेड़छाड़, महिला की लज्जा भंग करने और मारपीट से संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

Read More इनासियो लूला चौथी बार बने ब्राजील के राष्ट्रपति, बोल्सोनारो ने ठुकराए नतीजे

उल्लेखनीय है कि इस मामले में नामजद अनिल चौरसिया भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। कोरबा के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत के आधार पर तीन व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुद्रा बाजार अपडेट: लगातार तीसरे दिन गिरावट के बाद रुपया संभलने में नाकाम, अमेरिकी डॉलर मजबूत मुद्रा बाजार अपडेट: लगातार तीसरे दिन गिरावट के बाद रुपया संभलने में नाकाम, अमेरिकी डॉलर मजबूत
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली और कच्चे तेल के ऊंचे स्तर के चलते मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को भारतीय...
इथियोपिया में ईसाइयों पर सिलसिलेवार हमले, पांच बच्चों समेत 60 से अधिक लोगों की मौत
रोडवेज बेड़े में जुड़ेंगी 622 नई बसें : 73 स्लीपर बसें भी आएंगी, उदयपुर को सर्वाधिक 37 बसें
खाद के साथ दूसरे उत्पाद थमाए तो खैर नहीं, 9 हजार निरीक्षण में 250 विक्रेताओं पर कार्रवाई
अयोध्या में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय, श्रीराम की नगरी सनातन संस्कृति के गौरव की मनोहारी अभिव्यक्ति: योगी
पंचायत चुनाव के बीच 59 हजार सरकारी ई-मेल खाते ठप, वॉट्सऐप के भरोसे अफसर
गांवों की सरकार का चुनावी रियलिटी चेक, मैदान में उतरे चुनाव आयुक्त