वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन

रेलवे मुख्यालय में सामूहिक गायन और विशेष प्रदर्शनी का आयोजन

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर चले समारोह का समापन सप्ताह 1 से 7 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार, 6 नवंबर को उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में सामूहिक गायन और विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया।

जयपुर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर चले समारोह का समापन सप्ताह 1 से 7 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार, 6 नवंबर को उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में सामूहिक गायन और विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी में राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक महत्व, गौरवशाली विरासत और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी प्रेरणादायी भूमिका को प्रदर्शित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस सालभर चले समारोह के तहत राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेलवे प्रशासन के अनुसार, ‘वंदे मातरम्’ की भावना एकता, समर्पण, राष्ट्रप्रेम और सामूहिक प्रयास के मूल्यों को प्रेरित करती है। ये मूल्य उत्तर पश्चिम रेलवे की कार्यसंस्कृति और कार्यप्रणाली में भी दिखाई देते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण