चंबल के पानी से बदलेगी ग्रामीण राजस्थान की तस्वीर, 1,096 करोड़ की जल परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार 

सुरक्षा की दृष्टि से नवनेरा बैराज को खाली करने का निर्णय भी लिया गया 

चंबल के पानी से बदलेगी ग्रामीण राजस्थान की तस्वीर, 1,096 करोड़ की जल परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार 
राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई और पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए जल परियोजनाओं को गति दे रही है। पाँचना बांध क्षेत्र में 50 करोड़ की लिफ्ट सिंचाई परियोजना से 21 राजस्व गांवों को लाभ मिलेगा।

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई और पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए जल परियोजनाओं को गति दे रही है। पाँचना बांध क्षेत्र में 50 करोड़ की लिफ्ट सिंचाई परियोजना से 21 राजस्व गांवों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 11.50 करोड़ के कार्य शुरू किए गए हैं। इससे किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर जल उपलब्ध हो सकेगा। वहीं, कालीसिंध और चंबल नदियों के बहाव क्षेत्र में जलस्तर को देखते हुए राज्य सरकार ने आमजन को नदी क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।

सुरक्षा की दृष्टि से नवनेरा बैराज को खाली करने का निर्णय भी लिया गया है। इसी कड़ी में राजसमंद जिले के भीम और देवगढ़ क्षेत्र के लिए 1,046 करोड़ की महत्वाकांक्षी पेयजल परियोजना से 275 गांवों और 827 ढाणियों तक चंबल का स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा। इससे हजारों परिवारों को वर्षों पुराने पेयजल संकट से राहत मिलेगी। परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा मजबूत होने के साथ जीवन स्तर में सुधार आएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
धनतेरस पर घर-आंगन में समृद्धि लाने के साथ ही नए वाहन खरीदने की परंपरा ने जयपुर के बाजारों में रौनक...
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण
जयपुर रेलवे ग्राउंड पर खेले गए U16 मुकाबले में राघव यादव और ईशांत का धमाल
केंद्र सरकार वोट चोरी का बचाव नहीं कर सकती, राहुल की चुनौती क्या स्वीकार करेगी: वेणुगोपाल
चंबल के पानी से बदलेगी ग्रामीण राजस्थान की तस्वीर, 1,096 करोड़ की जल परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार 
धनतेरस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि पूजन, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित