धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण

उपहार के साथ भविष्य के लिए निवेश का भी मौका

धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण
धनतेरस पर जयपुर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह नजर आने लगा है। सर्राफा बाजार में भावों में नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। शहर के बाजारों में खरीदारों की रौनक बनी हुई है। खास तौर पर सोने-चांदी के हल्के वजन के आभूषणों और सिक्कों की मांग बनी हुई।

जयपुर। धनतेरस पर जयपुर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह नजर आने लगा है। सर्राफा बाजार में भावों में नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। शहर के बाजारों में खरीदारों की रौनक बनी हुई है। खास तौर पर सोने-चांदी के हल्के वजन के आभूषणों और सिक्कों की मांग बनी हुई है। इसी बीच सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी (एसटीसी) जयपुर ने दीपावली और शादी जैसे शुभ अवसरों पर उपहार देने के लिए पहली बार चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप पेश किए हैं।

एसटीसी की इस विशेष पहल के तहत 1, 2 और 5 ग्राम वजन के चौकोर आकार के चांदी के सिक्कों को आकर्षक गिफ्ट पैक में तैयार किया गया है। खास ग्लॉसी पेपर पर करेंसी नोट जैसी डिजाइन वाले प्रिंट के ऊपर इन सिक्कों को लगाया गया है। इनमें इस्तेमाल की गई चांदी की शुद्धता 999 होने की गारंटी दी गई है। इसके लिए विशेष डिजाइन वाले एन्वलप भी तैयार किए गए हैं। इनकी कीमत संबंधित दिन के चांदी के बाजार भाव के आधार पर तय होगी।

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल और महासचिव मातादीन सोनी ने बताया कि भारतीय परंपरा में चांदी को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दीपावली, धनतेरस और शादी जैसे मांगलिक अवसरों पर मित्रों एवं रिश्तेदारों को चांदी उपहार में देने की परंपरा है। ऐसे में ये गिफ्ट कॉइन शुभकामनाओं के साथ भविष्य के लिए एक छोटा निवेश भी साबित होंगे।

उन्होंने बताया कि एसटीसी की इस नई पहल को जयपुरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिलने की उम्मीद है। जल्द ही इसमें नई रेंज भी जोड़ी जाएगी। बड़े ऑर्डर पर सिक्कों और एन्वलप को ग्राहक के नाम के साथ कस्टमाइज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Read More शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : जयपुर में 35 हजार लीटर संदिग्ध घी बरामद, फैक्ट्री सीज

हल्के वजन के आभूषण और सिक्कों की मांग :

Read More राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान

धनतेरस पर जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के हल्के वजन के आभूषणों के साथ सिक्कों की खरीदारी पर भी जोर है। भावों में नरमी से ग्राहकों को खरीदारी का अवसर मिला है। बाजार में पारंपरिक आभूषणों के साथ उपहार के लिए आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध चांदी के सिक्के भी खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं।

Read More धनतेरस के साथ 6 नवंबर से शुरू होगा दीपोत्सव, इस बार छह दिन मनेगा दीपावली महापर्व

Post Comment

Comment List

Latest News

धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
धनतेरस पर घर-आंगन में समृद्धि लाने के साथ ही नए वाहन खरीदने की परंपरा ने जयपुर के बाजारों में रौनक...
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण
जयपुर रेलवे ग्राउंड पर खेले गए U16 मुकाबले में राघव यादव और ईशांत का धमाल
केंद्र सरकार वोट चोरी का बचाव नहीं कर सकती, राहुल की चुनौती क्या स्वीकार करेगी: वेणुगोपाल
चंबल के पानी से बदलेगी ग्रामीण राजस्थान की तस्वीर, 1,096 करोड़ की जल परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार 
धनतेरस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि पूजन, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित