धनतेरस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि पूजन, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित 

विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

धनतेरस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि पूजन, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित 
भगवान धन्वंतरि त्रयोदशी यानि धनतेरस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में भगवान धन्वंतरि की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा एवं डॉ. सुमन शर्मा ने पूजन कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।

जयपुर। भगवान धन्वंतरि त्रयोदशी यानि धनतेरस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में भगवान धन्वंतरि की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा एवं डॉ. सुमन शर्मा ने पूजन कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। इस दौरान अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर संस्थान में सकारात्मकता, ऊर्जा और सुख-शांति का संदेश दिया गया। आगामी 9 नवंबर को होने वाले विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भी विशेष पूजा की गई। कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद एवं चिकित्सा विज्ञान के आराध्य देव हैं।

आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, रोगों की रोकथाम तथा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का समग्र विज्ञान है। उन्होंने आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान से जोड़कर जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण
धनतेरस पर जयपुर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह नजर आने लगा है। सर्राफा बाजार में भावों में नरमी के...
जयपुर रेलवे ग्राउंड पर खेले गए U16 मुकाबले में राघव यादव और ईशांत का धमाल
केंद्र सरकार वोट चोरी का बचाव नहीं कर सकती, राहुल की चुनौती क्या स्वीकार करेगी: वेणुगोपाल
चंबल के पानी से बदलेगी ग्रामीण राजस्थान की तस्वीर, 1,096 करोड़ की जल परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार 
धनतेरस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि पूजन, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित 
त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों पर टूटा संकट, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग
जयपुर एयरपोर्ट : विमान की अनुपलब्धता से रद्द रहेगी दुबई की फ्लाइट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी