हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार, क्रूजर ट्रक से टकराई
सामोद के 5 लोगों की रेवाड़ी में मौत
जर गाड़ी में कुल 17 लोग सवार थे
चौमूं। हरियाणा के रेवाड़ी के पास दिल्ली जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह 6 बजे एक भीषण सड़क हादसे में क्रूजर गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं, 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। क्रूजर गाड़ी में कुल 17 लोग सवार थे, जो हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करके अपने गांव सामोद लौट रहे थे। सभी मृतक जयपुर जिले के सामोद गांव के निवासी थे। हादसे में दो सगे भाई, बहन, मां, बच्चे की मौत हुई है। वहीं, रिश्तेदार और परिवार के लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक महेंद्र रैगर परिवार के साथ अपने पिता गोवर्धन रैगर की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए थे। मंगलवार को वापस लौटते समय उनकी क्रूजर गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई और इस हादसे में महेंद्र रैगर सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भानुराम रैगर, महेंद्र रैगर, आशीष, सुगना देवी, भोरी देवी के रूप में हुई है। घायलों का रेवाड़ी के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां दो तीन घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे में दो भाई काल का ग्रास बन गए तो वहीं मझला भाई कैलाश घायल हो गया। मृतक के बहनोई की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
Comment List