महाराष्ट्र में आज नई सरकार का शपथग्रहण, एकनाथ शिंदे बनेंगे मुख्यमंत्री

शाम 7 बजे होगा शपथग्रहण समारोह

महाराष्ट्र में आज नई सरकार का शपथग्रहण, एकनाथ शिंदे बनेंगे मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच बुधवार को उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे के बाद आज गुरूवार को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शाम 7 बजे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा।

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच बुधवार को उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे के बाद आज गुरूवार को एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शाम 7 बजे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। वहीं शपथग्रहण समारोह से पहले देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन पहुंचे, जहां राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी शिंदे का समर्थन करेंगी। 

उल्लेखनीय है कि  महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के पतन के बाद नई सरकार के गठन के लिए भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। इस काम में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई में उनके गुट के विधायक भी जुटे हुए हैं।



Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि
स्थानीय लोगों ने अंतरिम रूप से एक अस्थायी मार्ग का उपयोग करना शुरू कर दिया। घटना रात के दौरान होने...
मलेशिया सेना के दो हेलिकॉप्टरों की रिहर्सल के दौरान टक्कर, 10 लोगों की मौत
असर खबर का - कृषि सुपरवाइजरों ने फसल अवशेष नहीं जलाने की समझाइश की
BJP List : लद्दाख लोकसभा सीट पर नया चेहरा उतारा
सत्यजीत रे ने दिलाई थी भारतीय सिनेमा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
भीख मंगवाने के लिए किया बालक का अपहरण, 2 बदमाश गिरफ्तार 
पाकिस्तान, ईरान ने देश में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला