पिता 75 के, मां 70 की, 54 साल बाद घर में गूंजी किलकारी
बच्चा 2 किलो 750 ग्राम का है और डॉक्टरों के मुताबिक काफी हैल्दी है
घर में बच्चे के जन्म के बाद से 75 साल के उनके पति और परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें कि इस परिवार में 54 साल बाद बेटे की किलकारियां गूंजी है।
अलवर। साइंस की नई टेक्नोलॉजी की मदद से एक 70 साल की महिला ने हैल्दी बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल, राजस्थान में 70 साल की एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला को आईवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए संतान की प्राप्ति हुई है। घर में बच्चे के जन्म के बाद से 75 साल के उनके पति और परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें कि इस परिवार में 54 साल बाद बेटे की किलकारियां गूंजी है। चंद्रावती और उनके पति गोपी सिंह झुंझुनूं के पास स्थित हरियाणा बॉर्डर के सिंघाना ग्राम के रहने वाले हैं। महिला ने करीब 2 साल पहले आईवीएफ ट्रीटमेंट करवाया और फिर तीसरे प्रयास में वह गर्भवती हो गई थीं। चिकित्सकों का कहना है कि 75 साल के पुरुष व 70 साल की महिला को संतान प्राप्ति काफी अद्भुत केस है। बता दें कि चंद्रावती के पति गोपी सिंह एक रिटायर्ड फौजी हैं, जिनके घर 54 साल बाद बेटा हुआ है। वहीं, पूर्व सैनिक गोपीचंद भी अपने पिता के इकलौते बेटे हैं। वहीं बच्चा 2 किलो 750 ग्राम का है और डॉक्टरों के मुताबिक काफी हैल्दी है।
Comment List