देश में 102 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण

देश में 102 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण

देश में 24 घंटे के दौरान 12 लाख 30 हजार से अधिक कोविड टीके लगने के साथ ही कुल टीकाकरण 102. 27 करोड़ से अधिक हो गया है।

नई दिल्ली। देश में 24 घंटे के दौरान 12 लाख 30 हजार से अधिक कोविड टीके लगने के साथ ही कुल टीकाकरण 102. 27 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 लाख 30 हजार 720 कोरोना टीके दिये गये। इसके साथ ही टीकाकरण 102 करोड 27 लाख 12 हजार 895 हो गया है।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 18,762 कोविड रोगी स्वस्थ हुए है। देश में अभी तक तीन करोड़ 35 लाख 67 हजार 367 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके है। स्वस्थ होने की दर 98.18 प्रतिशत हो गयी है। 24 घंटे में 14,306 नए संक्रमित मामले सामने आए है। इस समय एक लाख 67 हजार 695 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कुल नौ लाख 98 हजार 397 कोविड परीक्षण किए गये है। अब तक कुल  60 करोड़ सात लाख 69 हजार 717 कोविड परीक्षण किए है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़ शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़
द्रविड़ ने कहा कि विशेष रूप से यहां इंटरप्रिटेशन सेंटर में लेपर्ड, हाईना सहित अन्य वन्यजीवों के अच्छे फोटोज डिस्प्ले...
छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें