आज का भविष्यफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का भविष्यफल

वृष-स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मानसिक ंिचंता बनी रहेगी, जिसका हक नहीं मिलने से मन व्यथीत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे।रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें।  

मेष
विद्यार्थी वर्ग परीक्षा की तैयारी कर रहे तो सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के नए अवसर हाथ आऐंगे। दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नए सौदे हाथ आएगें। आय बढेंगी। 

वृष
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मानसिक ंिचंता बनी रहेगी, जिसका हक नहीं मिलने से मन व्यथीत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे।रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें।  

मिथुन
विवाह के लिए प्रस्ताव आऐंगे, लेकिन गुप्त शत्रु या आपके व्यवहार से रिश्ते बन नहीं पाएंगे। व्यवहार को शालिनता से प्रस्तुत करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। 

कर्क
विद्यार्थी वर्ग जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा है, उनके लिए सफलता प्राप्त होने में समय लगेगा। शिक्षा अध्ययन में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। 

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह
दिन समस्याओं भरा होने के बाद भी प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। अपने कार्य पर ध्यान आकर्षित करें, जबरन विवाद में पडने से स्वयं की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।  

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या
दिन परेशानी भरा रहेगा, किन्तु फिर भी काम सामान्य रूप से पूर्ण होंगे। कार्य सिल पर सहयोगी परेशान करेंगे। आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आपकी सुझबुझ व धैर्य से काम पूर्ण होंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी।  

Read More आज का 'राशिफल'

तुला
नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। काम में शुरूआती अडचनों के बाद काम में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। शेयर बाजार में लाभ की संभावना।

वृश्चिक
चिंताऐं समाप्त होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा।  

धनु
समस्या भरा दिन रहेगा। पारिवारिक चिंता होने से मन अशांत रहेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। शत्रु आपके बनते कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।  

मकर
प्रतियोगी परीक्षा पर ध्यान दें। शिक्षा के प्रति मन विचलित हो सकता है। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी।  

कुंभ
नए रिश्ते बनेंगे, जो गुप्त शत्रु के द्वारा बनाई गलतफहमी के कारण जल्दी टूट सकते हैं। जीवनसाथी के लिए समय उत्तम है। आपके द्वारा किये गए कार्य के बेहतर परिणाम अब आना प्रारंभ हो जाएगें। व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा।मनोकामना पूर्ण होगी। 

मीन
प्रेमी वर्ग के लिए समय खराब है, प्रेम का इजहार करने के बाद गलतफहमी के कारण प्रेम समाप्त हो सकता है। नए प्रोजेक्ट हाथ में आऐंगे, जिसमें आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।जोखिम लेने से बचें। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं
मीणा ने बड़ी संख्या में एक साथ ग्रामीणों को एकत्रित कर मतदान केंद्र पर वोट डलवाया। दौसा लोकसभा क्षेत्र में...
वोट बैंक के लिए आस्था को खारिज कर रहा है इंडिया गठबंधन : मोदी
भजनलाल शर्मा ने मतदान केन्द्र पर डाला वोट, पोलिंग कांउटर पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
इजरायल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, शहरों में उड़ानें निलंबित 
रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर में सरेआम बनी 2 किमी सड़क, अधिकारियों को होश तक नहीं
मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट
सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट