बेदला पोलो पर भारी पड़ी मनोलो, कुलदीप और चांदना की तिकड़ी

जनरल अमर सिंह कानोता कप मुकाबला

बेदला पोलो पर भारी पड़ी मनोलो, कुलदीप और चांदना की तिकड़ी

मनोलो ने जहां विजेता टीम के लिए चार गोल बनाए, वहीं कुलदीप ने तीन, अशोक चांदना ने दो और जीशान मर्चेन्ट ने एक गोल किया। बेदला पोलो की ओर से पांच गोल के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लांस वाटसन ने 3 गोल बनाए, वहीं दो गोल हिम्मत सिंह बेदला ने किए। 

जयपुर। छह गोल के विदेशी खिलाड़ी मनोलो लोरेंटे, कुलदीप सिंह और अशोक चांदना की तिकड़ी के शानदार खेल की बदौलत चांदना कैरिसिल ने यहां कैवेलरी मैदान पर खेले जा रहे जनरल अमर सिंह कानोता कप मुकाबले में बेदला पोलो को पांच के मुकाबले 10 गोलों से पराजित कर दिया। मनोलो, कुलदीप और चांदना की तिकड़ी पूरे मैच में प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ी। मनोलो ने जहां विजेता टीम के लिए चार गोल बनाए, वहीं कुलदीप ने तीन, अशोक चांदना ने दो और जीशान मर्चेन्ट ने एक गोल किया। बेदला पोलो की ओर से पांच गोल के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लांस वाटसन ने 3 गोल बनाए, वहीं दो गोल हिम्मत सिंह बेदला ने किए। 

सहारा की जीत में चमके मैकेंजी

इससे पूर्व कैवेलरी मैदान पर खेले एक अन्य मुकाबले में छह गोल के विदेशी खिलाड़ी क्रिस मैकेंजी के शानदार चार गोलों की बदौलत सहारा वारियर्स ने वी पोलो को 7-4 से शिकस्त दी। सहारा की ओर से मैकेंजी के अलावा दिनो धनखड़ ने दो और शमशीर अली ने एक गोल किया। पराजित टीम की ओर से ध्रुवपाल गोदारा ने दो तथा निमित मेहता और पांच गोल के डेनियल ओटमेंडी ने एक-एक गोल किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News