राजू श्रीवास्तव का दिल्ली में किया गया अन्तिम संस्कार

 बेटे आयुष्मान ने दी मुखाग्नि

राजू श्रीवास्तव का दिल्ली में किया गया अन्तिम संस्कार

मशहूर कॉमेडियन को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में उनके प्रशंसक श्मशान घाट पहुंचे है। उनके पार्थिव शरीर को  बेटे आयुष्मान ने मुखाग्नि दी। वहीं सुनील पाल भी राजू को अंतिम विदाई देते नजर आए हैं।

नई दिल्ली। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अन्तिम संस्कार दिल्ली में किया गया। वह लगभग 40 दिन मौत से लड़ने के बाद जिन्दगी की जंग हार गए। हमेशा सबको हंसाने वाले राजू की मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में मायूसी फैला दी। सोशल मीडिया पर दिन भर फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देते रहे। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने भी राजू को श्रद्धांजलि दी। ‌‌मशहूर कॉमेडियन को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में उनके प्रशंसक श्मशान घाट पहुंचे।

उनके पार्थिव शरीर को बेटे आयुष्मान ने मुखाग्नि दी। वहीं सुनील पाल भी राजू की अंतिम विदाई में नजर आए। राजू ने अपनी मेहनत के दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। उनके किस्से, कोशिश और हौसला अब सिर्फ किस्सो में रह गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News