वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही

वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही

देश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की कुल संख्या दिसम्बर 2023 के अंत में बढ़कर 93.61 करोड़ हो गई जो सितम्बर 2023 के अंत में 91.81 करोड़ थी।

नई दिल्ली। देश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की कुल संख्या दिसम्बर 2023 के अंत में बढ़कर 93.61 करोड़ हो गई जो सितम्बर 2023 के अंत में 91.81 करोड़ थी।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज यहां इसको लेकर आंकड़े जारी किया। तिमाही आधार पर इंटरनेट ग्राहकों की संख्या में 1.96 प्रतिशत की तिमाही वृद्धि दर्ज की गई। कुल 93.61 करोड़ इंटरनेट उपभाक्ताओं में से वायरलाईन इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 3.85 करोड़ तथा वायरलेस इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 89.75 करोड़  है। 

इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या में ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 90.45 करोड़ और नैरोबैंड इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 3.16 करोड़ है। ब्राडबैंड इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या दिसम्बर, 2023 के अंत में बढ़कर 90.45 करोड़ हो गई जो कि सितम्बर, 2023 के अंत में 88.5 करोड़ थी जिसमें 2.21 प्रतिशत की तिमाही वृद्धि दर्ज की गई। नैरोबैंड इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या दिसम्बर, 2023 के अंत में घटकर 3.16 करोड़ रही जो सितम्बर, 2023 के अंत में 3.32 करोड़ थी। 

वायरलाइन उपभोक्ताओं की संख्या दिसम्बर, 2023 के अंत में बढ़कर 3.18 करोड़ हो गयी जो कि सितम्बर, 2023 के अंत में 3.09 करोड़ थी जिसमें 2.79 प्रतिशत की तिमाही वृद्धि दर्ज की गई।

Read More यूक्रेन ने लॉन्च की फीमेल AI Spokesperson, विदेश मंत्रालय की युद्ध संबंधी देगी अपडेट

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा में रिटायर्ड आईएएस की ओएसडी पद पर होगी पुनर्नियुक्ति, निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी विधानसभा में रिटायर्ड आईएएस की ओएसडी पद पर होगी पुनर्नियुक्ति, निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी
सर्कुलरेशन के जरिए कैबिनेट से अनुमोदन कराने के बाद स्वीकृति के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाना है। 
कोक्लियर इंप्लांट नि:शुल्क; स्पीच थैरेपी संचालक वसूल रहे 15 हजार
मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत