आज का 'राशिफल'
जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आय की स्थिति उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की संभावना।
मेष- दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आय की स्थिति उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की संभावना।
वृष- आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। यात्रा योग है, यात्रा को टालना उचित रहेगा। दुर्घटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अधीनस्थ लोगों को नियंत्रण में रखें।
मिथुन- आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता का सहयोग रहेगा। गुरू के आशीर्वाद से काम बनेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है।खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।
कर्क- दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
सिंह- बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होने के योग हैं, रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या- दिन उत्तम है। मनवांचित सफलता प्राप्त होगी। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अधीनस्थों से लाभ होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें।
तुला- दिन अच्छा है। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा लेकिन सफल नहीं होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक- व्यापार में वृद्धि के प्रयासों में रूकावट आने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भागदौड का समय है, मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें, उधार देने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है। खान पान पर नियंत्रण रखें।
धनु- समय अच्छा है। व्यापार में लाभ के आसार हैं, रूका पैसा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा।
मकर- दिन उत्तम है। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। घर में मांगलिक कार्य की संभावना। ससुराल से लाभ मिलेगा।अनावश्यक खर्च से बचें। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। धार्मिक यात्रा का योग है।
कुंभ- दिन सामान्य रहेगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। विदेशी व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे।यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। आय बढने से मन प्रसन्न रहेगा।गुप्त शत्रु परास्त होंगे।
मीन- मित्रों से अनबन हो सकती है। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना बनी रहेगी।
Comment List