आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आज किसी प्रियजन की कमी महसूस करेंगे। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। मनोरंजन मौज शौक में व्यय करेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करें।

वैषाखमास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि गुरूवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1445 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 23 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म तु। नवमी तिथि संपूर्ण दिन। घनिष्ठा नक्षत्र संपूर्ण दिन। शुक्ल योग शाम 05:19 तक तत्पष्चात ब्रह्म योग। तैतिलकरण दोपहर 03:00 बजे तक तत्पष्चात गरकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में दोपहर 2:30 बजे प्रवेष करेगा। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्योदय प्रात: 06:03 बजे। सूर्यास्त शाम 07:06 बजे। 02 मई ईस्वी संवत् 2024।

मेष
आज किसी प्रियजन की कमी महसूस करेंगे। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। मनोरंजन मौज शौक में व्यय करेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। कामकाज में स्वयं को व्यस्त रखें। व्यापार में चल रही समस्याओं का सामना करें, शाम तक समाधान निकल आएगा।

मिथुन
व्यस्तता भरा दिन रहेगा। घर परिवार व कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढेगी। साझेदारी के लिए अच्छा समय है। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। परिजनों व पार्टनर से विवाद संभव।

सिंह
दिन शुभ रहेगा। वृद्धजनों की सलाह से महत्वपूर्ण कार्य आसान होंगे। उधार वसूलेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। व्यापारिक योजनाएं पूर्ण होंगी। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। अकारण तनाव को हावी ना होने दें। न्यायिक मामलों को लेकर भावूक ना हो।

Read More आज का राशिफल

तुला
सकारात्मक समय है। पुराने विवाद समाप्त होंगे। व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मेहमानों की आवाजाही से मन प्रसन्न रहेगा। विदेश यात्रा का योग। परिजनों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

Read More आज का 'राशिफल'

धनु
दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिल खोल कर बात करें। उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्थान परिवर्तन का योग है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। अपने विचारों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे।

Read More आज का राशिफल

कुंभ
मिलाजुला समय है। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। दूसरों की समस्यों को सुलझाऐंगे। सामाजिक स्तर पर पहचान बनेगी। उच्चाधिकारी या रिश्तेदार से बहस संभव। धैर्य व संयम से रहें। मुकदमेबाजी में फंसने की संभावना।

वृष
नया घर लेने या नवीनीकरण करने की योजना बनेगी। मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ महसूस करेंगे। परिवार के साथ हंसी खुशी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंध या आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। अकारण तनाव से कुछ कार्य अधूरे रह सकते है।

कर्क
आज का दिन सौभाग्य वृद्धि वाला है। सभी कार्यों में लाभ होगा, किन्तु आपके स्वभाव के कारण विवादों में भी वृद्धि होगी। सामाजिक या पारिवारिक मामलों में बुजूर्गों से विचार विमर्श अवश्य करें। व्यापार में पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

कन्या
दिन आशाजनक है। स्थान परिवर्तन का योग है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम समय। व्यापार विस्तार होगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। साझेदारों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी।

वृश्चिक
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।   आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संपत्ति मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। राजनैतिक व उच्च पदों पर आसीन लोगों से संपर्क बढेगा। पार्टनर से विवाद हो सकता है।

मकर
आज का दिन उत्तम है। समस्यों का अंत होगा। घर में मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। नए विचारों को जांचने का अच्छा समय है।

मीन
दिन उत्तम है। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। कृषि कार्यों में निवेश आपको लाभ दिलाऐगा। वाणी में मधुरता रखें। उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अपने से छोटों की गलतियों को माफ करें। बुजूर्गों का सम्मान करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News