आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

दिन का प्रारंभ आर्थिक लाभ से होगा। सरकारी पक्ष से चिंता बन सकती है। पराक्रम पराकाष्ठा पर होगा साहसिक निर्णय लेंगे। छोटे भाई बहिनों के लिए शुभ समय है।

मेष
दिन का प्रारंभ आर्थिक लाभ से होगा। सरकारी पक्ष से चिंता बन सकती है। पराक्रम पराकाष्ठा पर होगा साहसिक निर्णय लेंगे। छोटे भाई बहिनों के लिए शुभ समय है। संतान को  कोई विशेष समस्या परेशान कर सकती है, जिसके निराकरण में समय व्यतीत होगा।


मिथुन
घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा किन्तु  साझेदार या शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे। कार्यस्थल पर आपकी नीतियों की प्रशंसा होगी। वाहन एवं सुख सुविधाओं पर खर्च को नियंत्रित करें।

सिंह
गृह कलेश से परेशान रहेंगे। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। सोच समझकर कार्य करें अन्यथा मुकदमेंबाजी में फंस सकते हैं। आय में वृद्धि होगी किन्तु व्यय अधिक होने से बचत कम होगी। रा’य पक्ष से लाभ। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

तुला
आय बढेगी किन्तु कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पडेगा। दाम्पत्य संबंधों में खटास आएगी। अप्रत्याशित खर्च में कमी आएगी। संतान की ओर से सहायता प्राप्त होगी।  बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याआें का समाधान होगा। 

Read More आज का राशिफल

धनु
सरकारी कार्यों में चल रही अडचनें समाप्त होंगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। योजनाएं गति पकडेंगी। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। भूमि संबंधी विवाद समाप्त होंगे। स्वयं व संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कुंभ
कार्यक्षेत्र में स्वयं को असहाय महसूस करेंगे। निर्णय लेने में अक्षम रहेंगे। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर रहेंगे। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। मुकदमेबाजी से छुटकारा मिलेगा। नए मित्र बनेंगे जो व्यवसाय में मदद करेंगे।

Read More आज का राशिफल

वृष
पिता से चल रहे वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। घर में शांति का माहौल रहेगा। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। व्यापार को लेकर यात्रा संभव। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। धर्मकर्म में रूचि बढेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढेगी।

कर्क
आज के दिन कार्यभार बढेगा। आर्थिक लाभ होगा, व्यापार विस्तार होगा। साझेदारों से लाभ होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आलस्य से परेशान रहेंगे। रा’य अधिकारियों व अधीनस्थों से सामंजस्य बना कर रहें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कन्या
आर्थिक दबाव रहेगा, धन प्रबंधन के प्रयास विफल रहेंगे। व्यक्तिगत व व्यवसायिक संबंधों में वैचारिक मतभेद होने से मानसिक अशांति रहेगी। विरोधियों से आमना सामना होने से विवाद बढने की संभावना। स्वयं की कार्यक्षमता से चुनौतियों का सामना कर कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व बना लेंगे।

वृश्चिक
दिन आशाजनक रहेगा। लंबे समय से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। कानूनी व पंचायती मामलों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार को लेकर लंबी यात्रा हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। ण प्रबंधन का कार्य पूर्ण होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मकर
रा’य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे, पदौन्नति होगी। आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिलेगा। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। सामाजिक छवि सुदृढ होगी। परेशानी से निजात मिलेगी। भूमि व भवन कार्यों के लिए पर्याप्त धन जुटा लेंगे।

मीन
स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार व मौज मस्ती में खर्च बढेगा। व्यावसायिक भागीदारियां लाभ देंगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। मातृपक्ष से सहयोग नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। नीति विरूद्ध कार्य करने से बचें। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News