नीतीश कुमार ने मंत्रियों को बांटे विभाग

नीतीश कुमार ने मंत्रियों को बांटे विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर, दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व और कला संस्कृति विभाग का जिम्मा दिया है।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रियों के विभाग के बंटवारे के संबंध में अधिसूचना जारी की है,जिसमें श्री कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन के साथ ही मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी विभाग के साथ वैसे अन्य विभाग भी रखे हैं जो विभाग किसी दूसरे मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर, दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व और कला संस्कृति विभाग का जिम्मा दिया है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेणु देवी को मत्स्य, प्रेम कुमार को सहकारिता और पर्यावरण, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य एवं कृषि, नितिन नवीन को नगर विकास एवं आवास एवं विधि, नीतीश मिश्र को उद्योग और पर्यटन, नीरज कुमार सिंह बबलू को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार, जनक राम को अनुसूचित जाति जनजाति  कल्याण, हरि सहनी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण, केदार प्रसाद गुप्ता को पंचायती राज, सुरेंद्र मेहता को खेल, संतोष सिंह को श्रम संसाधन और कृष्णनंदन पासवान को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। 

वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विजेंद्र प्रसाद यादव को उर्जा और योजना, विजय चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, सुनील कुमार को शिक्षा, लेशी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, महेश्वर हजारी को सूचना एवं जनसंपर्क, मदन सहनी को समाज कल्याण, शीला मंडल को परिवहन, जयंत राज को भवन निर्माण, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण, रत्नेश सदा को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का जिम्मा दिया गया है । इसी तरह हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन तथा निर्दलीय सुमित कुमार ङ्क्षसह को विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता