लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

जयपुर। लोकसभा चुनाव के तहत कांग्रेस ने राजस्थान के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में होने वाले चुनाव में ये दिग्गज नेता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इनके अलावा फायर ब्रांड नेता जिग्नेश मेवानी और कन्हैया कुमार सरीखे युवा नेता भी राजस्थान में चुनावी सभाएं करेंगे।

सूची में मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान से राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी भी राजस्थान में कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करते नजर आएंगे। सूची में पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हेमाराम चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, रघु शर्मा, जिग्नेश मेवानी, आलोक शर्मा, अलका लांबा, बीवी श्रीनिवास, वरुण चौधरी, अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगर राम गेदर, शिमला देवी नायक और रामलाल मीणा के नाम भी शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता