अमेरिका में एक भारतीय छात्र की मौत
पुलिस मामले की जांच कर रही है
सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पुलिस जांच कर रही है। शव को भारत भेजने के प्रयास किये जा रहे है। हाल के सप्ताहों में अमेरिका में भारत और भारतीय मूल के छात्रों की मौत के हादसे बढ़े है।
ओहायो। अमेरिका में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। यहां ओहायो राज्य में एक भारतीय छात्र का शव मिला है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ओहायो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र उमा सत्य साईं का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पुलिस जांच कर रही है। शव को भारत भेजने के प्रयास किये जा रहे है। हाल के सप्ताहों में अमेरिका में भारत और भारतीय मूल के छात्रों की मौत के हादसे बढ़े है। इन हादसों से भारत और भारतीय अमेरिकी समुदाय में चिंता बढ़ गई है। 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक भारतीय या भारतीय मूल के 10 छात्रों की मौत हो चुकी है।
Comment List