भाजपा में बड़ी संख्या में शामिल हुए वकील, पंचारिया की मौजूदगी में ली सदस्यता

भाजपा में बड़ी संख्या में शामिल हुए वकील, पंचारिया की मौजूदगी में ली सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के आने के साथ ही अब गुरुवार को राजस्थान के अधिवक्ता भी बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए हैं।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के आने के साथ ही अब गुरुवार को राजस्थान के अधिवक्ता भी बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए हैं। अधिवक्ताओं को बीजेपी ऑफिस में प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, पूर्व राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र श्रीमाली, भाजपा मीडिया सहसंयोजक पंकज मीणा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पूरे देश में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सहित हर वर्ग से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मोदी ने 10 साल में देश में विकास को तेज गति दी है। दुनिया में भारत बड़ी ताकत बनकर उभरा है। भारत अब दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुका है और जल्द ही हम दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले अधिवक्ताओं को स्वागत किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
पार्टी जीतेगी तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और सांसद भी हमारा होगा, तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी...
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी
बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा