कोरना के 2 नए वैरिएंट्स की भारत में दस्तक: XE और कप्पा वैरिएंट की एंट्री

ऑक्सीजन या गहन देखभाल की आवश्यकता नहीं

 कोरना के 2 नए वैरिएंट्स की भारत में दस्तक: XE और कप्पा वैरिएंट की एंट्री

डॉक्टरों की टीम दोनों मरीजों की निगरानी कर रही है।

नई दिल्ली। भारत में वैक्सिनेशन के बदौलत कोरोना केसों में गिरावट हुई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि लोगों में भी कोरोना को लेकर जो गंभीरता बरतनी चाहिए उसमे कमी आने लगी है।  ऐसे में मैं हम बता दे कि भारत में कोरोना के 2 नए वैरिएंट की एंट्री हुई है।  जिससे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी हो जाता है।  

मुंबई में कोरना के 2 नए वैरिएंट्स मिले है। जिसमें XE और कप्पा वैरिएंट के रूप में इनकी पुष्टि हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, कप्पा संस्करण के एक मामले का भी पता चला है। वायरस के नए वेरिएंट वाले मरीजों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। ऐसे में डॉक्टरों की टीम दोनों मरीजों की निगरानी कर रही है।

उल्लेखनिय है कि मंगलवार को 376 नमूनों का परीक्षण किया गया, उनमें से 230 मुंबई निवासी थे। जिन 230 मुंबई रोगियों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए थे, उनमें से 228 ओमाइक्रोन, एक कप्पा और एक XE के लिए सकारात्मक हैं। कुल 230 रोगियों में से 21 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, हालांकि उनमें से किसी को भी ऑक्सीजन या गहन देखभाल की आवश्यकता नहीं थी। अस्पताल में भर्ती लोगों में से 12 का टीकाकरण नहीं हुआ था और नौ ने दोनों खुराकें ली थीं।


 

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित