कांग्रेस ने भाजपा पर उसके पोलिंग एजेंटों पर हमला करने का लगाया आरोप

प्रॉक्सी वोटिंग द्वारा पूरी मतदान प्रक्रिया में धांधली की गयी

कांग्रेस ने भाजपा पर उसके पोलिंग एजेंटों पर हमला करने का लगाया आरोप

बड़ी संख्या में विपक्षी समर्थकों को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोका और दोपहर में पीासीन अधिकारियों और मतदान कर्मचारियों की मदद से प्रॉक्सी वोटिंग द्वारा पूरी मतदान प्रक्रिया में धांधली की गयी।

अगरतला। त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने रात में शहर के अभोयनगर, बदरघाट और नंदननगर इलाकों के अलावा कई स्थानों पर विपक्षी समर्थकों के कई घरों पर हमला किया। पश्चिम त्रिपुरा के चुनाव अधिकारी डॉ विशाल कुमार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ किरण कुमार के साथ कार्रवाई की और कहा कि आरोपी व्यक्तियों के नाम मिल गये हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। पश्चिम त्रिपुरा के इंडिया समूह उम्मीदवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने आरोप लगाया कि भाजपा के बदमाशों ने विभिन्न स्थानों पर आतंकी रणनीति का सहारा लिया है।  साहा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को धमकी दी कि अगर वे शांति से रहना चाहते हैं तो वे मतदान ना करें। बड़ी संख्या में विपक्षी समर्थकों को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोका और दोपहर में पीासीन अधिकारियों और मतदान कर्मचारियों की मदद से प्रॉक्सी वोटिंग द्वारा पूरी मतदान प्रक्रिया में धांधली की गयी।

वहीं कथित तौर पर नंदननगर में हलेमा खातून के घर और अभयनगर में बिप्लब चौधरी के घर पर रात में हमला किया गया और उनके घरों में तोड़फोड़ की गयी और निवासियों को पीटा गया। बदरघाट श्रीपल्ली में विपक्षी दलों के एजेंट श्यामल रॉय और उनके परिवार की महिलाओं की पिटाई की गयी। डॉ. कुमार ने कहा कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पश्चिम त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट के संबंध में उनके सामने लगभग 17 शिकायतें आईं, जिनमें छह लिखित शिकायतें, टेलीफोन कॉल और फेसबुक और एक्स हैंडल के माध्यम से शामिल थीं। मतदान से जुड़ी हर शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई की गई।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
पार्टी जीतेगी तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और सांसद भी हमारा होगा, तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी...
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी
बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा