ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय का 16 वां वार्षिक उत्सव आयोजित

महिला शिक्षा का अर्थ है, संस्कारित समाज का निर्माण - राज्यपाल

ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय का 16 वां वार्षिक उत्सव आयोजित

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि नारी शिक्षा नारी सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम है। नारी शिक्षित होगी तभी समाज विकसित होगा।

बगरू। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि नारी शिक्षा नारी सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम है। नारी शिक्षित होगी तभी समाज विकसित होगा। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। मातृ शक्ति को सही दिशा व मार्गदर्शन की जरूरत है। महिलाओं को एक नयी सोच के साथ एक सशक्त नारी के रूप में पहचान कायम करनी होगी। राज्यपाल रविवार देर शाम झरना स्थित ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के 16वें दो दिवसीय ज्योति उत्सव के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा महिलाओं को यदि समाज में आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं तो वे अपना श्रेष्ठतम प्रदान करती हैं। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है, वही तेजी से विकास की ओर अग्रसर होता है। वहीं राज्यपाल कलराज मिश्र ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं को वूमेन आइकन अवार्ड प्रदान करते हुए कहा कि इनसे प्रेरणा लेकर बालिकाएँ हर क्षेत्र में अग्रणी रहने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को सम्मान प्राप्त हुआ है, वह सभी अपनेकृअपने क्षेत्र की होनहार प्रतिभाएं हैं। यह उस नारी शक्ति का सम्मान है जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर समाज में महिला शक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। राज्यपाल ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के अधिकाधिक अवसर प्रदान करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल शिक्षा प्रदान करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा का अर्थ है, संस्कारित समाज का निर्माण। उन्होंने समाज में लीक से हटकर कार्य करने वाली विभिन्न महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि जब-जब महिला शक्ति ने कुछ करने की ठानी, समाज में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि एक महिला को शिक्षा प्रदान करने का अर्थ है, पूरे परिवार और समाज की शिक्षा की व्यवस्था करना। मिश्र ने महिला शिक्षा के लिए समाज में प्रभावी वातावरण निर्माण करने, ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए विशेष शिक्षा के अवसर सृजित करने, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी प्रयास किए जाने का भी आह्वान किया। समारोह में विश्वविद्यालय के सीईओ वेदांत गर्ग ने कहा कि गत 16 वर्षों से विश्वविद्यालय लगातार उच्च शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षित कर रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य महिलाओं को एक नयी सोच के साथ एक सशक्त नारी के रूप में स्थापित करना हैं। गर्ग ने महिला शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और राज्यपाल मिश्र का आभार जताया।
ज्योति उत्सव 2024 के अवसर पर ज्योति  विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय ने  वीमेन आइकॉन अवार्ड  राजस्थान की 9  प्रतिभाशाली महिलाओं  में सुरभि मिश्रा (स्क्वैश खिलाडी और भारतीय स्क्वैश कोच), शिप्रा शर्मा  (आरएएस),  सीमा मिश्रा (लोक गीत गायिका) , रजनीगंधा शेखावत (गायिका),  वैष्णवी शर्मा ( मिस राजस्थान 2023), मुदिता भार्गव (प्रीसिडिंग अफसर), स्वाति व्यास (एडिशनल चीफ जुडिशल मेजिस्ट्रेट), देवांगना चैहान (मशहूरआर जे औरअभिनेत्री), प्रिया जैन (फैशन डिजाइनर) को अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो हेतु राज्यपाल कलराज मिश्र ने वूमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान जिला कलेक्टर दूदू हनुमान मल ढाका, जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाल परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल, मौजमाबाद उपखंड अधिकारी बलवीर सिंह, मिथलेश गर्ग, रजिस्ट्रार हेमा बाफिला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
पार्टी जीतेगी तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और सांसद भी हमारा होगा, तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी...
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी
बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा