ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के 14 वें ज्ञान दीक्षा महोत्सव में किरण बेदी ने छात्राओं को दी उपाधि

ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय नारी शक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण: किरण बेदी 

ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के 14 वें ज्ञान दीक्षा महोत्सव में किरण बेदी ने छात्राओं को दी उपाधि

निकटवर्ती झरना स्थित ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के 16 वर्षों का सफर सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर बुधवार शाम 14वें ज्ञान दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया।

बगरू। निकटवर्ती झरना स्थित ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के 16 वर्षों का सफर सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर बुधवार शाम 14वें ज्ञान दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल व देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी  एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस उमेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर किरण हजारिका, प्रो वाइस चांसलर इग्नू, विशेष अतिथि तीरथराम, विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन मिथलेश गर्ग,  विश्वविद्यालय एडवाइजर और सीईओ वेदांत गर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में  किरण बेदी द्वारा पहली उपाधि डॉ. अच्युत सामंत को दी गई, उसके बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस उमेश मिश्रा  को  समाज में अपना अनुकरणीय योगदान के लिए इस मान्यता में पीएचडी मानक उपाधि से सम्मानित किया गया।                      

विश्वविद्यालय की 25 छात्राओं को किरण बेदी  द्वारा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से नवाज़ा गया। विश्वविद्यालय में शोध,मेडिकल, पैरामेडिकल, योगा, तकनीकी, प्रबंधन, पत्रकारिता एवं कानून जैसे क्षेत्रों में सभी छात्राओं को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि दी गई। विश्वविद्यालय के सलाहकार एवम कार्यकारी अधिकारी वेदांत गर्ग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है आज हमारी छात्राओं को  किरण वेदी  देश की पहली आईपीएस अधिकारी का आशीर्वाद मिला और उनके द्वारा उन्हें  उपाधि और पदक मिले। किरण वेदी ने छात्राओं  को  सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण का एक प्रत्यक्ष उदाहरण है ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय है,  आज महिला हर क्षेत्र में आगे है। उन्हें सिर्फ अच्छी शिक्षा और दिशा की जरूरत होती है। महिलाओं को आत्मबल आत्मरक्षा आत्मनिर्भर बनना चाइए  हम सभी जानते है, ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय की बेटियां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। बेटियों का यह शानदार प्रदर्शन, भविष्य के विकसित भारत की सुनहरी तस्वीर प्रस्तुत करता है।      

महिला शिक्षा आज सशक्त समाज का एक बेहतरीन उदाहरण है और उनके द्वारा किए गए कार्य के उनकी उपलब्धि और भी सराहनीय है।  इसके साथ विश्वविद्यालय के सीईओ एवं सलाहकार वेदांत गर्ग ने सभी छात्राओं को उनके क्षेत्र में उपाधि मिलने पर उन्हे बहुत  शुमकामनाएं दी और कहा कि विश्विद्यालय निरंतर महिला शिक्षा  के लिए कार्य करता रहेगा और आज विश्विद्यालय के छात्राएं हर क्षेत्र  में अपनी सेवाएं दे रही है और  समाज का और हमारे  विश्व विद्यालय  का नाम रोशन कर रहे है इसके साथ ही सभी को  समाज सेवा के महत्व को समझना और उसमें सक्रिय होना राष्ट्र-निर्माण के साथ-साथ आत्म निर्माण के लिए भी जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नव संशोधित कानून पर राजस्थान पुलिस अकादमी में संपन्न हुई एक दिवसीय कार्यशाला नव संशोधित कानून पर राजस्थान पुलिस अकादमी में संपन्न हुई एक दिवसीय कार्यशाला
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट एवं केंद्रीय गुप्त प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था आयोजन
चांदी तीन सौ रुपए सस्ती, शुद्ध सोना और जेवराती सोना पूर्व स्तर पर टिके रहे
हीटवेव को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर
अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी, हमारा देश कई दशकों तक ग्रसित रहा : कंगना 
भजन लाल सरकार का बड़ा फैसला, 48 घंटे न्यायिक हिरासत में रहने पर आरएएस सुरेश कुमार निलंबित
भाजपा के प्रदेश नेताओं ने संभाली दूसरे राज्यों में चुनावों की कमान, भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर छाया सन्नाटा
जुबिन नौटियाल यूके दौरे पर, वेम्बली स्टेडियम में कल करेंगे परफॉर्म