किम जोंग ने कृत्रिम परमाणु जवाबी हमला अभ्यास का किया निरीक्षण, लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना 

परमाणु बल को मजबूत करने के लिए किया गया था

किम जोंग ने कृत्रिम परमाणु जवाबी हमला अभ्यास का किया निरीक्षण, लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना 

यह अभ्यास विशेष रूप से डीपीआरके के परमाणु बल की विश्वसनीयता, श्रेष्ठता, शक्ति और विविध साधनों का प्रदर्शन करने और गुणवत्ता एवं मात्रा दोनों में परमाणु बल को मजबूत करने के लिए किया गया था।

प्योंगायांग। डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने एक कृत्रिम परमाणु जवाबी हमला अभ्यास का निरीक्षण किया। रिपोर्ट के अनुसार सुपर-लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चरों ने भारी फायरिंग की तथा कृत्रिम परमाणु हथियारों से युक्त प्रोजेक्टाइल ने 352 किमी की सीमा के अंदर द्वीप के लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। रिपोर्ट में कहा गया कि यह अभ्यास विशेष रूप से डीपीआरके के परमाणु बल की विश्वसनीयता, श्रेष्ठता, शक्ति और विविध साधनों का प्रदर्शन करने और गुणवत्ता एवं मात्रा दोनों में परमाणु बल को मजबूत करने के लिए किया गया था।

उत्तरी कोरियाई नेता ने प्रतिरोधक और युद्ध लडऩे की रणनीति में देश के परमाणु बल की महत्वपूर्ण भूमिका को लगातार बढ़ाने और परमाणु बल की नियमित युद्ध तत्परता को पूरा करने के लिए लगातार रणनीति एवं संचालन की आवश्यकता पर बल दिया है। किम जोंग उन ने युद्धाभ्यास की सराहना करते हुए इसे देश के परमाणु बल को पूरी तरह से तैयार करने में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में प्रशंसा की, जिससे देश किसी भी समय और किसी भी अकस्मात स्थिति में युद्ध रोकने और युद्ध में पहल करने के अपने महत्वपूर्ण अभियान को तेजी से और सही तरीके से पूरा करने में सक्षम बन सके।

Tags: kim

Post Comment

Comment List

Latest News

कोक्लियर इंप्लांट नि:शुल्क; स्पीच थैरेपी संचालक वसूल रहे 15 हजार कोक्लियर इंप्लांट नि:शुल्क; स्पीच थैरेपी संचालक वसूल रहे 15 हजार
पिछले कुछ समय से स्पीच थैरेपी संचालक मरीजों से सिक्योरिटी के नाम पर 15 से 20 हजार रुपए वसूल रहे...
मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी