विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत

शादी की खुशियां पलक झपकते मातम में बदली

विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत

हल्दी रस्म के दौरान हुआ हादसा।

कोटा। कोटा-बूंदी रोड स्थित मेनाल रेजीडेंसी में मंगलवार को करंट लगने से  दूल्हे की मौत हो गई। नांता पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर  परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केशवपुरा सेक्टर छह में रहने वाले दूल्हे सूरज सक्सैना पुत्र विजयकांत सक्सैना की  मेनाल रेजीडेंसी में आज शादी होनी थी और इस दौरान हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी तथा चारो तरफ खुशियों का माहौल  था। रिश्तेदार, दोस्त तथा अन्य लोग  आ रहे थे। उसी दौरान अचानक से दूल्हे को करंट लगा और खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
 
 नहाने के समय पाइप में आया करंट 
थानाधिकारी नवल किशोर शर्मा ने बताया कि विजयकांत सक्सैना के पुत्र सूरज सक्सैना की मंगलवार को दो बजे हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान महिलाओं ने दूल्हे को हल्दी चढ़ाई  तथा पास ही टेंट लगाया गया था स्वमिंगपूल भी वही था। हल्दी रस्म के बाद दूल्हे को स्नान करने के लिए ले जाया जा रहा था। उसी समय उसका हाथ वहां से जा रहे एक पाइप पर पड़ गया। पाइप में करंट दौड़ने से दूल्हे को करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। दूल्हे को करंट लगने के बाद वहां मौजूद परिजनों, रिश्तेदारों में मातम छा गया तथा दूल्हे को तुरंत आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
पार्टी जीतेगी तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और सांसद भी हमारा होगा, तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी...
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी
बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा