प्रदेश में सड़कों पर चल रही है अवधिपार बसे 

कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है

प्रदेश में सड़कों पर चल रही है अवधिपार बसे 

प्रशासन 1317 अवधिपार हो चुकी बसों को सड़कों पर चलाकर यात्रियों को सुविधा प्रदान कर रहा है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) प्रशासन के सामने बसों की कमी एक बड़ा संकट बनता जा रहा है। एक तरफ जहां प्रदेश में बढ़ती आबादी के चलते अधिक संख्या में बसें चलना जरूरी है, लेकिन रोडवेज प्रशासन इन दिनों 5 साल पहले के मुकाबले करीब एक चौथाई कम बसें संचालित कर रहा है। प्रशासन 1317 अवधिपार हो चुकी बसों को सड़कों पर चलाकर यात्रियों को सुविधा प्रदान कर रहा है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 

राजस्थान रोडवेज के पास वर्तमान में 2684 बसें है। इनमें 1317 बसें अवधिपार हो चुकी है। वहीं 1367 बसें फिलहाल सही है। इसके साथ ही 806 अनुबंधित बसों को संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में संचालित की जा रही 1317 बसें ऐसी हैं जो मानकों के अनुरूप खराब हो चुकी हैं। रोडवेज प्रशासन के पास बसें नहीं होने के कारण इन बसों को भी संचालित किया जा रहा है। रोडवेज प्रशासन ने पिछले 6 साल में महज 876 बसें ही खरीदी है। वहीं हाल ही में 510 बसों के चेसिस व बॉडी बनाने का ऑर्डर दिया जा चुका है। 

कितनी बदली रोडवेज
रोडवेज के पास 2019 में कुल 4592 बसें थी। इसमें 3643 बसें रोडवेज की और 949 अनुबंधित बसें थी। इनमें 4154 बसें चालू हालत में थी। वहीं अप्रैल 2024 में रोडवेज बेड़े में करीब 3490 बसें है। इनमें 2684 रोडवेज की और 806 अनुबंध की बसें है। इनमें करीब 3200 बसें ही चालू हालत में है। 2019 में यह बसें 15 लाख किलोमीटर प्रतिदिन संचालित होती थी, जबकि वर्तमान में केवल 12 लाख किमी ही संचालित हो रही है। इनमें केवल सात लाख यात्री ही प्रतिदिन सफर कर रहे हैं। 

यह है अवधिपार के नियम
राजस्थान रोडवेज की ओर से बने नियमों के अनुसार यदि एक बस को अधिकतम 8 लाख किलोमीटर या फिर 8 वर्ष की अवधि तक संचालित करता है, तो इसके बाद उसे खराब घोषित कर ऑफ रूट कर दिया जाता है। रोडवेज प्रशासन ने 400 बसें अनुबंध पर लेने के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। इनमें से करीब 60 बसें आ चुकी है।

Read More MGNAREGA स्थल पर मेडिकल किट में ग्लूकोस रखना जरूरी

 

Read More टंकी का निर्माण कार्य रुकने से गहराने लगा पेयजल संकट

Tags: buses

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर पर विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर पर
विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में हुई बढ़ोतरी की बदौलत 10 मई को समाप्त सप्ताह में...
Aseptic Loosening से खराब हुए जोड़ को फिर से रिविजन जोड़ प्रत्यारोपण कर किया ठीक
Rajasthan University बनेगा सेमीकंडक्टर रिसर्च का हब
गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित
बिजली कटौती से आमजन त्रस्त, भीषण गर्मी का कहर जारी
अमेरिका में विकराल तूफान की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, पेड़ उखड़े
लक्ष्मी स्वरूपा माता जानकी ने दिए चरण दर्शन