ब्राजील में तूफान से 10 लोगों की मौत, 21 अन्य लापता
फंसे लोगों को बचाने के लिए मदद की जरूरत है
मौसम विज्ञान सेवा ने बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। लेइट ने कहा कि हर चीज से संकेत मिलता है कि यह हमारे राज्य में अब तक की सबसे खराब जलवायु आपदा होगी।
ब्रासीलिया। दक्षिणी ब्राजील में तूफान से 10 लोगां की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य अभी भी लापता हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा क्षति का आकलन करने और संघीय धन प्रदान करने के लिए राज्य का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि जलमग्न घरों में फंसे लोगों को बचाने के लिए मदद की जरूरत है।
मौसम विज्ञान सेवा ने बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। लेइट ने कहा कि हर चीज से संकेत मिलता है कि यह हमारे राज्य में अब तक की सबसे खराब जलवायु आपदा होगी। उन्होंने कहा कि लगभग 4,400 निवासियों को निकाला गया है, 107 शहरों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है।
Comment List