संविधान को नहीं मानने वाले मनाएंगे संविधान हत्या दिवस : प्रियंका 

नकारात्मक सोच के साथ संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं

संविधान को नहीं मानने वाले मनाएंगे संविधान हत्या दिवस : प्रियंका 

वाड्रा ने कहा कि भारत की महान जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर अपनी आजादी और अपना संविधान हासिल किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 1975 में आपातकाल लगाने की तिथि 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने के सरकार के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने बार-बार संविधान पर प्रहार किया है, वे नकारात्मक सोच के साथ संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कभी संविधान को नहीं माना, संविधान लागू करने का विरोध किया। इसका कभी सम्मान नहीं किया और संविधान खत्म करने का आव्हान करते रहे हैं, लेकिन अब वही लोग संविधान हत्या दिवस मनाने जा रहे हैं। वाड्रा ने कहा कि भारत की महान जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर अपनी आजादी और अपना संविधान हासिल किया है। जिन्होंने संविधान को बनाया, जिनकी संविधान में आस्था है, वे ही संविधान की रक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने संविधान लागू होने का विरोध किया। संविधान की समीक्षा करने के लिए आयोग बनाया, संविधान खत्म करने का आह्वान किया। अपने फैसलों और कृत्यों से बार-बार संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार किया। वे नकारात्मक राजनीति वाला संविधान हत्या दिवस मनाएंगे ही, इसमें आश्चर्य कैसा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश