Stree 2 का नया पोस्टर रिलीज, श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Stree 2 का नया पोस्टर रिलीज, श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

श्रद्धा कपूर ने बताया कि 'स्त्री 2' का ट्रेलर 18 जुलाई को जारी किया जाएगा।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म स्त्री 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' सुपरहिट साबित हुयी थी। जल्द ही स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 प्रदर्शित होने वाली है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म स्त्री 2 का एक पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। श्रद्धा कपूर ने बताया कि 'स्त्री 2' का ट्रेलर 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। अपने एक्स अकाउंट पर श्रद्धा ने नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि एक बड़ी सूचना, ओ स्त्री आ रही है 2 दिन में। स्त्री 2 का ट्रेलर 2 दिन में जारी होगा। इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2024 को लीजेंड वापस आ रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश