Happy Birthday Priyanka Chopra : मिस वर्ल्ड से भारत ने जाना, अब हॉलीवुड में रखती है अलग पहचान

वर्ष 2003 में बॉलीवुड मे रखा कदम

Happy Birthday Priyanka Chopra : मिस वर्ल्ड से भारत ने जाना, अब हॉलीवुड में रखती है अलग पहचान

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में तमिल फिल्म से की।

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज 42 वर्ष की हो गई। 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली से पूरी की। बाद में उन्होंने लखनऊ और मुंबई से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। इस बीच उनका रूझान मॉडलिंंग इंडस्ट्री की ओर हो गया और वह मॉडल के रूप में काम करने लगीं।

वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं। बाद में उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुए रीता फारिया के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली वह पांचवीं भारतीय सुंदरी बनीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में तमिल फिल्म से की। इस फिल्म को व्यावसायिक सफलता तो नहीं मिली लेकिन अपने दमदार अभिनय से उन्होंने समीक्षकों का दिल जीत लिया। वर्ष 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और सन्नी देओल और प्रीति जिंटा के साथ द हीरो लव स्टोरी ऑफ द स्पाई में काम किया। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सफल साबित हुई और उनके अभिनय को दर्शकों के साथ ही समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया।

वर्ष 2003 में ही राज कंवर फिल्म अंदाज प्रियंका चोपड़ा के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका अक्षय कुमार थे। बेहतरीन गीत-संगीत, अभिनय और दमदार पटकथा से फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। इसके साथ ही उन्हें नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

Read More करीना ने करिश्मा को अपनी सबसे अच्छी दोस्त और मां के साथ माना अपना आइकन

वर्ष 2004 में प्रियंका चोपड़ा की एक और सुपरहिट फिल्म मुझसे शादी करोगी प्रदर्शित हुई। डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे मंझे हुए सितारे की मौजूदगी में भी उन्होंने फिल्म में युवा फैशन डिजायनर के रूप में अपने किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत करके फिल्म को सुपरहिट बना दिया। वर्ष 2004 में ही प्रियंका चोपड़ा को प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ऐतराज में काम करने का अवसर मिला। वह फिल्म भी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में प्रियका चोपड़ा ने एक ऐसी युवती सोनिया का किरदार निभाया जो व्यावसायिक तौर पर सफल होने के लिये अपने प्रेमी को छोड़ अपनी उम्र से काफी बड़े व्यक्ति से शादी करने से भी नहीं हिचकती है। ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा का किरदार ग्रे शेडस लिए हुए थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई। यह फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का दूसरा मौका था जब किसी अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था ।इससे पहले अभिनेत्री काजोल को फिल्म गुप्त के लिये यह अवार्ड दिया गया था।

Read More कहानी बहुत लंबी है...आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म जिगरा का शेयर किया पोस्टर 

वर्ष 2006 प्रियंका चोपड़ा के सिने करियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी फिल्म डॉन प्रदर्शित हुई। 70 के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म डॉन के इस रीमेक में प्रिंयका चोपड़ा ने जीनत अमान वाली भूमिका निभाई। इसी वर्ष उनकी क्रिश जैसी सुपरहिट फिल्म भी प्रदर्शित हुई जिसमें उन्होंने ऋतिक रौशन की प्रेयसी की भूमिका निभाई। वर्ष 2008 में प्रियंका चोपड़ा की एक और अहम फिल्म फैशन प्रदर्शित हुई। फैशन की दुनिया को दर्शकों से रूबरू कराती मधुर भंडारकर निर्देशित इस फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा एक उभरती मॉडल की भूमिका में दिखाई दी। फिल्म में अपने सशक्त अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ ही फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गई।

Read More फिल्म हिचकी के 3 साल पूरे होने पर मनीष पॉल ने लिखी पोस्ट

वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म व्हाटस योर राशि प्रियंका चोपड़ा की महत्वपूर्ण फिल्म में शुमार की जाती है। देखा जाए तो फिल्मों में किसी अभिनेता या अभिनेत्री द्वारा का एक फिल्म में दोहरी या तिहरी भूमिका निभाना बड़ी बात समझी जाती है लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में एक या दो नहीं बल्कि 12 अलग अलग भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा अपने दो दशक लंबे सिने करियर में करीब 50 फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। प्रियंका की वर्ष 2016 में फिल्म जय गंगाजल प्रदर्शित हुई। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म बेवाच समेत कई फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरीकी गायक निक जोनास के साथ शादी कर ली। प्रियंका चोपड़ा की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती रखा है। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड में भी सक्रिय है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश