सीएम भजनलाल ने की हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र पर एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान की शुरूआत

सीएम भजनलाल ने की हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र पर एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान की शुरूआत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मिशन वनरक्षण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान का शुभारंभ किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मिशन वनरक्षण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि गौ माता की हम सेवा करते हैं, यह सामाजिक सरोकार के कार्य हैं। 2014 के बाद पीएम मोदी ने कई सामाजिक सरोकार के कार्य जैसे स्वच्छता अभियान का कार्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एक पेड़ मां के नाम किए। हम सबको इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पशुधन सहायक जीव प्रेमी हैं। वे मुंह से नहीं बोलने वाले बेजुबानों की बीमारी दूर करते हैं। उनकी बीमारी में सहायक बनकर आप बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। आने वाली युवा पीढ़ी में भी ये संस्कार पेड़ लगाकर आपने ये संदेश उन्हें दे दिया है कि वे भी सामाजिक सरोकारों के कार्य करेंगे। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वृक्ष लगाकर उसे पालने की व्यवस्था करें। मुझे जानकर खुशी हुई की आज साढ़े सात हजार पौधे लगाएं जाएंगे।

राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आरंभ हुआ है। पिछले दिनों गौपालन निदेशालय की बैठक के दौरान मैंने एक पेड़ गौ माता के नाम करने का सुझाव दिया था।

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि अभियान के दौरान 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस अभियान से पर्यावरण संतुलन बनेगा और हम अन्य विभागों से ज्यादा पौधे रोपने के लिए मुख्यमंत्री को आशवस्त किया। कार्यक्रम के पश्चात परिसर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में पौधारोपण भी किया। उनके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और आमजन ने भी पौधे लगाए। इस मौके पर नगर निगम ग्रेटर महापौर सोम्या गुर्जर, आरसीडीएफ एमडी सुषमा अरोड़ा, कई बड़े विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश