भाजपा ने पिछली बार 80 लाख सदस्य बनाए थे, इस बार 45 लाख ज्यादा का टारगेट

भाजपा ने पिछली बार 80 लाख सदस्य बनाए थे, इस बार 45 लाख ज्यादा का टारगेट

राजस्थान में भाजपा ने सदस्यता अभियान की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी 1 सितंबर को पहले सदस्य बन कर करेंगे।

जयपुर। राजस्थान में भाजपा ने सदस्यता अभियान की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी 1 सितंबर को पहले सदस्य बन कर करेंगे। अभियान में भाजपा राजस्थान में 1 करोड़ 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी ने पिछली बार पूर्व वसुंधरा राजे सरकार के वक्त 2014-15 में सदस्यता अभियान चलाया था तब एक करोड़ सदस्य राजस्थान में बनाने का टारगेट रखा था। लेकिन पार्टी 80 लाख सदस्य बना पाई थी। इस बार पार्टी को अपने सदस्यों की संख्या एक करोड़ आर जाने की उम्मीद है। पार्टी ने सभी बूथों पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। राजस्थान में वर्तमान में 51 हजार बूथ हैं। ऐसे में इस हिसाब से यह संख्या एक करोड़ पार जाने की उम्मीद है। सीएम भजनलाल शर्मा को प्रदेश में 2 या 3 सितंबर को सदस्य बनाने के बाद प्रदेश में यह अभियान तेज गति से चलेगा। अभी पार्टी इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश, जिला स्तर की कार्यशाला कर चुकी है। अब 27 से 29 अगस्त तक मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। इसके बाद 30 और 31 अगस्त को प्रदेश के 51,736 बूथों पर एक साथ सदस्यता अभियान को लेकर बैठकें आयोजित होगी। 4 से 5 सितंबर के दौरान जिलों में इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। भाजपा के प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर एक सदस्यता सहयोगी भी बनाया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 2900 रुपए और सोना 1100 रुपए महंगा Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 2900 रुपए और सोना 1100 रुपए महंगा
लगातार तेजी पर सवार सोना और चांदी शुक्रवार को फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2900...
वीटी रोड़ स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर में भरा तेजा दशमी पर मेला
हेरिटेज निगम जल्द करेगा बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का पेचवर्क कार्य 
नियमों के उल्लंघन और प्रोजेक्ट में देरी पर फर्म का ठेका निरस्त, दो निविदाएं नॉन-रेस्पॉन्सिव घोषित करते हुए अनुबंध निरस्त
कांग्रेस का आरोप- वित्त मंत्री ने जीएसटी संबंधित परेशानी बताने पर अन्नपूर्णा स्वीट्स के मालिक से मंगवाई माफी
केजरीवाल 103 दिन बाद जेल से बाहर आए, सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त दी थी जमानत
पूर्वी राजस्थान में बाढ़ के हालात, आज से राहत के आसार