पर्यटन शासन सचिव रवि जैन एवं आरटीडीसी एमडी सुषमा अरोड़ा ने किया निगम इकाइयों का सघन निरीक्षण 

पर्यटन शासन सचिव रवि जैन एवं आरटीडीसी एमडी सुषमा अरोड़ा ने किया निगम इकाइयों का सघन निरीक्षण 

पर्यटन शासन सचिव रवि जैन एवं आरटीडीसी प्रबंधन निदेशक सुषमा अरोड़ा ने निगम अधिकारियों की टीम के साथ राजस्थान पर्यटन विकास निगम की होटल गणगौर, खासा कोठी, कैफेटेरिया पड़ाव नाहरगढ़ एवं शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

जयपुर। शुक्रवार को पर्यटन शासन सचिव रवि जैन एवं आरटीडीसी प्रबंधन निदेशक सुषमा अरोड़ा ने निगम अधिकारियों की टीम के साथ राजस्थान पर्यटन विकास निगम की होटल गणगौर, खासा कोठी, कैफेटेरिया पड़ाव नाहरगढ़ एवं शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

पर्यटन सचिव रवि जैन ने बताया कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके, इसलिए निगम द्वारा संचालित इकाइयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निगम द्वारा संचालित होटल्स के प्रमोशन के लिए नवचार के साथ मार्केटिंग की जाएगी। बरसों से घाटे में चली आ रही आरटीडीसी को मुनाफे में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 

आरटीडीसी निगम प्रबन्ध निदेशक सुषमा अरोड़ा ने बताया कि पधारो म्हारे देश के साथ हम देश-विदेश के पर्यटकों को राजस्थान पधारने का आमंत्रण देते है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि राजस्थान आने वाले सभी पर्यटकों को आवास, भोजन एवं परिवहन की अच्छी सुविधा मिले। 

उन्होंने कहा कि  निगम द्वारा संचालित इकाइयों में खाने की क्वालिटी को सुधारने, स्टाफ के लिए ड्रेस कोड एवं आरटीडीसी की आय को बढ़ाने के लिए बंद पड़े दुर्ग कैफेटेरिया नाहरगढ़ एवं हवेली पन्ना मीणा आमेर फोर्ट को फिर से शूरू करने के लिए मौके पर जाकर वस्तुस्थिति को जाना। जल्द ही पर्यटकों की सुविधा के लिए शुरू करने के प्रयास किये जा रहे है।

Read More सगा भाई ही निकला चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

निगम प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हीलस का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। आगामी 25 सितम्बर से शाही रेलगाड़ी का पहला टूर शुरू होने जा रहा है।

Read More भाजपा सदस्यता अभियान : भाजपा कार्यकर्ता आज से घर-घर जाएंगे, सीएम रहेंगे सांगानेर

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच
आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत खराब होने के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
Gold & Silver Price: चांदी 800 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए सस्ता
कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई का सीधा प्रसारण रोकने की गुहार ठुकराई
भारत ने पांचवी बार जीता एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
युवाओं में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा, वादाखिलाफी से बैशाखियों पर आई सरकार: पूनियां
मोदी सरकार के तीसरें कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़- 100 दिन में 15 लाख करोड़ की दी योजनाएं 
आतिशी के सीएम चुने जाने पर स्वाति मालीवाल बोली- आतंकवादी को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले परिवार की महिला को सीएम बनाना दुखद