आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच

मेडिकल प्रशासन को लिखा पत्र

आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच

आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत खराब होने के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

जोधपुर। आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत खराब होने के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर ने डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल को पत्र लिखकर इस मामले में जांच करने के आदेश दिए है। साथ ही जांच की रिपोर्ट अगले तीन दिन में देने के लिए कहा है। प्रियंका विश्नोई पिछले काफी दिनों से अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती है और उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने 16 सितंबर को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने वसुंधरा हॉस्पिटल में जोधपुर एसडीएम प्रियंका विश्नोई का षडयंत्रपूर्वक इलाज करने व इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप की जांच करने के आदेश दिए है।
 उन्होंने इस मामले में सीनियर डॉक्टरों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच करने के आदेश दिए है। साथ ही तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। बताया गया है कि एसडीएम प्रियंका विश्नोई को पेटदर्द की शिकायत थी। इसके चलते उन्होंने अपना ऑपरेशन वसुंधरा हॉस्पिटल में करवाया था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। नाजुक हालत को देखते हुए विश्नोई को अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि ऑपरेशन के दौरान प्रियंका विश्नोई को ज्यादा एनेस्थिसिया दिया गया या खून का बहाव ज्यादा हुआ है। जिसके बाद हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उपचार में लापरवाही बरती।

Post Comment

Comment List

Latest News

Direct Tax 21.48 प्रतिशत बढ़कर हुआ 12 लाख करोड़ Direct Tax 21.48 प्रतिशत बढ़कर हुआ 12 लाख करोड़
चालू वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 21.48 प्रतिशत बढ़कर 12.01 लाख करोड़ रुपए रहा है।...
उपचुनाव में भाजपा को मिलेगी जीत : राठौड़
भारत विकास परिषद् हमीर शाखा ने निकाली कन्या भ्रूण हत्या को लेकर विशाल रैली    
राज्यवर्धन राठौड़ ने इन्वेस्टमेंट कंपनियों के अधिकारियों से की मुलाकात 
मल्लिकार्जुन खड़गे ने की दलितों के घर जलाने की निंदा, मोदी हमेशा की तरह है मौन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में पेंडेंसी बरकरार, बुकिंग पर लगाई रोक
मेहनत रंग लाई, नालावास ग्राम में ग्रामीणों ने फिर किया मिट्टी के कच्चे बांध का पुनर्निर्माण