शनि मंदिरों में शनिवार को उमड़ी भक्तों की भीड़
शनिदेव की पूजा से जीवन में आने वाली बाधाओं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है
शहर के शनि मंदिरों में शनिवार को भीड़ रही, शनि धाम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
जयपुर। शहर के शनि मंदिरों में शनिवार को भीड़ रही। शनि धाम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। शनिदेव के प्रति श्रद्धा और आस्था प्रकट करने के लिए लोग सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे। दर्शन के लिए कतारें लगी रहीं, और भक्तजन पूजा-अर्चना में लीन नजर आए। दरअसल, शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है, जिसके चलते इस दिन विशेष पूजा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे श्रद्धालुओं का माहौल भक्तिमय बना रहा।
शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर तेल और तिल चढ़ाकर शनिदेव की कृपा प्राप्त की। मंदिर के महंत मगन लाल ने बताया कि शनिवार को शनिदेव की पूजा से जीवन में आने वाली बाधाओं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर प्रांगण में पूरे दिन रौनक रही।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Sep 2026 19:00:07
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...

Comment List