राजस्थान पुलिस कर्मियों को नहीं मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, जूली ने कहा- पुलिस लगातार काम करती है उनको अवकाश देना जरूरी

साइबर अपराधियों की तत्काल धरपकड़ के लिए क्या व्यवस्था

राजस्थान पुलिस कर्मियों को नहीं मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, जूली ने कहा- पुलिस लगातार काम करती है उनको अवकाश देना जरूरी

भारत सरकार ने 1930 नंबर जारी किए हैं जिस पर कॉल करके लोकेशन ट्रेस करके कार्रवाई की जाती है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस कर्मियों को फिलहाल साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलेगा। इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और मंत्री के बीच बहस भी हुई। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सदन में जवाब दिया कि पुलिस को साप्ताहिक अवकाश का कोई प्रावधान नहीं है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा तत्कालीन डीजीपी उमेश मिश्रा ने आदेश निकाला था कि पुलिस को साप्ताहिक अवकाश दिए जाएंगे। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि वह अवकाश एक विशेष थाने के लिए निर्धारित किया गया था। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पुलिस लगातार काम करती है उनको अवकाश देना जरूरी है।

वंही प्रश्नकाल में ही पुलिस कर्मियों के मैस में भत्ते में वृद्धि को लेकर विधायक भैरा राम चौधरी के सवाल पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार समय समय सभी कर्मचारियों के भत्ते बढ़ती है। आंतरिक सुरक्षा के लिए व्यवस्था के अनुसार साधन उपलब्ध करवाते हैं। विधायक ने कहा साइबर अपराधियों की तत्काल धरपकड़ के लिए क्या व्यवस्था है। मंत्री ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। भारत सरकार ने 1930 नंबर जारी किए हैं जिस पर कॉल करके लोकेशन ट्रेस करके कार्रवाई की जाती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च