प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?

गर्मी का सितम: राजस्थान में पारा 40 डिग्री के पार, एंटी-साइक्लोन का असर

प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?

राजस्थान में अरब सागर में बने एंटी-साइक्लोन के कारण भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बाड़मेर में तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि जयपुर और अजमेर में भी पारा चढ़ा है। मौसम विभाग ने 8-10 मार्च के दौरान पश्चिमी जिलों में भीषण लू और तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया है।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन बनने से राजस्थान में गर्मी तेज हो गई। पश्चिम से तेज गर्म हवा चलने से राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई। बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के नजदीक आ गया। इधर जयपुर, अजमेर, चूरू, उदयपुर में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं, रात में इसके उलट ठंडक अच्छी है। कई शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो से तीन दिनों में राज्य में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। जिससे पश्चिमी जिलों में गर्म हवा चलने का अलर्ट है

क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी?

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राजस्थान में गर्मी बढ़ने के पीछे बड़ा कारण गुजरात-पाकिस्तान से लगते अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनना है। इस सिस्टम में हवाएं घड़ी की दिशा में घुमती हुई आसमान से धरती की तरफ तेजी से नीचे आती है।

इससे हाइ-प्रेशर क्रिएट होता है। इस सिस्टम के बनने से आसमान बिल्कुल साफ रहता है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनने से हवा भी घूमकर पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान की तरफ सीधी प्रवेश कर रही है। जिसके कारण राजस्थान के साथ गुजरात और महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है।

Read More अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त

अब आगे क्या?

Read More अतिरिक्त यातायात को देखते हुए  3 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन : यात्रियों हो होगी सुविधा, जानें कब रवाना होगी ट्रेन

वर्तमान में गुजरात व आसपास के लगने वाले अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती (Anticyclonic circulation) तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।  राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर जारी रहने तथा दक्षिण-पश्चिमी भागों में 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

Read More FSL में बड़ा फेरबदल : निदेशक अजय शर्मा APO, डॉ. आर.के. मिश्रा बने नए निदेशक

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित